Exclusive: स्मृति सिन्हा ने पवन सिंह-रानी चटर्जी पर दिया ये रिएक्शन, उनकी आने वाली फिल्म को लेकर कही ये बात

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी और पवन सिंह एक साथ काफी अर्से बाद काम कर रहे हैं।  भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा (Smriti Sinha Interview) ने हिंदीरश को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में रानी चटर्जी और पवन सिंह की इस फिल्म पर बयान दिया है-

  |     |     |     |   Updated 
Exclusive: स्मृति सिन्हा ने पवन सिंह-रानी चटर्जी पर दिया ये रिएक्शन, उनकी आने वाली फिल्म को लेकर कही ये बात
पवन सिंह और रानी चटर्जी की जोड़ी और आने वाली फिल्म पर स्मृति सिन्हा का बयान। (फोटोः इंस्टाग्राम/ हिंदीरश)

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और पॉवर स्टार पवन सिंह (Akshara Singh Pawan Singh Controversy) सिंह काफी विवादों में है। इस विवाद के बीच पवन सिंह अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। पवन सिंह काफी अर्से बाद रानी चटर्जी ने के साथ भोजपुरी फिल्म बॉस (Boss Bhojpuri Film) में काम कर रहे हैं। भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने रानी चटर्जी और पवन सिंह की इस फिल्म पर बयान दिया है। उन्होंने हिंदीरश से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कई खुलासे किए। यहां पढ़िए उन्होंने क्या कहा-

 एक बार फिर सुपरहिट जोड़ी पवन सिंह और रानी चटर्जी परदे पर साथ नजर आने वाली है?

स्मृति सिन्हा – जी बिल्कुल। दोनों ही बहुत ही टैलेंटेड हैं। दोनों की हिट जोड़ी है, तो फिर से रिपीट होनी चाहिए। ऑडियंस के हिसाब से बात की जाए तो, वह फिर से इस जोड़ी देखना चाहती है। ऑडियंस ने इस जोड़ी में कुछ तो खास देखा होगा, तभी वो आज हिट है।  वैसे भी  इंडस्ट्री को बहुत हिट फिल्मों की जरुरत है। मुझे पूरा यकीन हैं दोनों साथ आएंगे तो फिल्म जरूर सुपरहिट होगी। इंडस्ट्री को भी एक सुपरहिट फिल्मों की जरुरत है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में आप क्या बदलाव देखना चाहती हैं?

स्मृति सिन्हा -मेरी दर्शकों से एक ही विनती रहेगी कि आप सभी सिर्फ और सिर्फ थियेटर में ही जाकर फिल्म देखिए। थियेटर में फिल्म देखने से प्रोड्यूसर, ड्रिस्ट्रीब्यूटर और इन्वेंस्टर्स के पास पैसा सही तरीके से पहुंचेगा। उनके पास पैसा जाएगा, तभी ज्यादा से ज्यादा फिल्में बनेंगी।अच्छी फिल्में बनेंगी। लोग फिल्मों पर पैसा खर्च करने के बारे में सोचेंगे। जब तक अच्छी फिल्में अच्छी जगहे नहीं चलेगी, तो मार्केट डाउन हो जाता है। सिर्फ अपने-अपने घरों में फिल्में नहीं देखें, थियेटर में जाकर देखिए।

भोजपुरी से पहले टीवी में किया स्मृति सिन्हा ने काम, जानिए उनकी लाइफ की अनसुनी बातें

यहां देखिए,  स्मृति सिन्हा का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: धर्मेंद्र दुबे

मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।

dharmendra.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply