Laila Majnu Trailer Launch: हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की की दमदार प्रेम कहानी है लैला मजनू

भोजपुरी सुपरस्टार प्रदीप पांडे चिंटू और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की अपकमिंग फिल्म लैला मजनू (Laila Majnu Trailer Launch) का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। फिल्म एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें कॉमेडी और एक्शन का तड़का है। फिल्म में हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़के बीच प्रेम दिखाया गया है। इ

  |     |     |     |   Updated 
Laila Majnu Trailer Launch: हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की की दमदार प्रेम कहानी है लैला मजनू
भोजपुरी फिल्म लैला मजनू के ट्रेलर में प्रदीप पांडे चिंटू और अक्षरा सिंह। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी सुपरस्टार प्रदीप पांडे चिंटू और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की अपकमिंग फिल्म लैला मजनू (Laila Majnu Trailer Launch) का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। फिल्म एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें कॉमेडी और एक्शन का तड़का है। फिल्म में हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़के बीच प्रेम दिखाया गया है। इसमें प्रदीप पांडे चिंटू एक हिंदू परिवार से आने वाले एक बैटरी रिक्शा वाले का किरदार निभा रहे हैं, जबकि अक्षरा सिंह एक अमीर मुस्लिम लड़की का किरदार निभा रही हैं। इन दोनों के बीच प्यार होता है, जो समाज और लड़की के परिवार को रास नहीं आता है।

इसके बाद फिल्म में एक्शन और शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक दिखाई देता है।  प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) काफी अग्रेसिव भी नजर आ रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक कमाल का है। जबकि एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की गहनों से लदी हुई नजर आती हैं।  इसमें आमिर खान स्टारर फिल्म मेला में विलेन का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड एक्शन मास्टर टीनू वर्मा भी मुख्य विलेन के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। वह इसमें अक्षरा सिंह के भाई का किरदार निभा रहा है। जोकि बहन के गैर मजहबी लड़के से प्यार के बाद शादी करने की जिद के बाद प्रदीप पांडे को मरवाने की कोशिश करते हैं।

प्रोड्यूसर ने कहा ये

फिल्म लैला मजनू में अक्षरा सिंह का लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। काफी लंबे वक्त प्रदीप पांडे चिंटू और अक्षरा सिंह की जोड़ी पर्दे पर दिखाई देने वाली है। फिल्म के प्रोड्यूसर राजकुमार पांडे का कहना है कि यह फिल्म भोजपुरिया जवार को काफी पसंद आएगी। इसकी कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं कर सकते हैं। लेकिन पहली बार इस तरह का कॉन्सेप्ट भोजपुरी फिल्म में दिखाई दे रहा है।

भोजपुरी फिल्म विवाह का ट्रेलर लॉन्च, प्रदीप पांडे-प्रीति बिस्वास के रोमांस के बीच आईं संचिता बनर्जी

यहां देखिए भोजपुरी फिल्म लैला मजनू का ट्रेलर…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

    Anonymous

    Laila majnu

    Anonymous

    मैझे लैला मजनू भोजपुरी फुल मुवी देखनी है

Leave a Reply