Happy New Year: खेसारी लाल यादव ने लॉन्च किया ये देवी गीत, यूं दी शुभकामनाएं

अब तक खेसारी लाल कुल 50 फिल्मों से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं और करीब 10 अल्बम लांच कर चुके हैं।

  |     |     |     |   Updated 
Happy New Year: खेसारी लाल यादव ने लॉन्च किया ये देवी गीत, यूं दी शुभकामनाएं
खेसारी लाल यादव ने दी नया साल 2019 की शुभकामनाएं

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने 1 जनवरी 2019 के दिन यानि नए साल के मौके पर अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी है। खेसारी लाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमे उन्होंने अपने फैंस को बधाई दी है। इस तस्वीर को अब तक 8 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल ने अपना एक्टिंग करियर साल 2012 में शुरू किया। अभिनेता के पहले अल्बम का नाम है ‘मेले भेटाई मे’। अल्बम के रिलीज होते है लोग खेसारी लाल को पसंद करने लगे और उनकी डिमांड बढ़ गई।

अब तक खेसारी लाल कुल 50 फिल्मों से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं और करीब 10 अल्बम लांच कर चुके हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक खेसारी लाल यादव की नए साल पर 3 से 4 फिल्में रिलीज होने वाली है। जिसमे अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ ‘तेरी मेहरबानियां’ और ‘हेराफेरी’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल है।

देखिए खेसारी लाल द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर..

इतना ही नहीं.. नए साल के मौके पर फैंस ने भी खेसारी लाल यादव को एक बेहतरीन तोहफा दिया है। जी हां, खेसारी लाल का देवी भक्तिगीत ‘सुन सैय्यां हो’ को दयूट्यूब पर दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने को लाखों लोग देख चुके हैं और ना केवल भोजपुरी दर्शक बल्कि हिंदी दर्शक भी खूब पसंद कर रहे हैं। खेसारी लाल ने कई देवी गीत, भजन, कांवर गीत गाए हैं जो बिहार और यूपी में लोकप्रिय हुआ हैं।

देखें खेसारी लाल भक्ति भजन..

हैप्पी न्यू ईयर के मौके पर खेसारी लाल यादव का हालही में एक डांस परफॉर्म सांग रिलीज किया गया था। गाने के बोल थे ‘खा के मुर्गा पीके बियर बोलअ हैप्पी न्यू ईयर’। इस गाने को सुनते ही आप झूमने लगेंगे।

देखें खेसारी लाल का नया गाना..

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: धर्मेंद्र दुबे

मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।

dharmendra.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply