Bullet Par Baitha Song: खेसारी लाल यादव-शुभी शर्मा का सॉन्ग यूट्यूब पर हुआ ट्रेंड, देखिए ये रोमेंटिक वीडियो

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) का जलवा आज यूट्यूब पर कहर ढ़ा रहा है। खेसारी लाल यादव और शुभी शर्मा का सॉन्ग बुलेट पर बैठा (Bullet Par Baitha) यूट्यूब पर बार बार देखा जा रहा है।

  |     |     |     |   Updated 
Bullet Par Baitha Song: खेसारी लाल यादव-शुभी शर्मा का सॉन्ग यूट्यूब पर हुआ ट्रेंड, देखिए ये रोमेंटिक वीडियो
बुलेट पर बैठा सॉन्ग की एक झलक (फोटो इंस्टाग्राम)

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) का जलवा आज यूट्यूब पर कहर ढ़ा रहा है। खेसारी लाल यादव और शुभी शर्मा का सॉन्ग बुलेट पर बैठा (Bullet Par Baitha) यूट्यूब पर बार बार देखा जा रहा है। वीडियो में हम देख पा रहे हैं कि खेसारी यादव शुभी शर्मा को खेतों में दौड़ा दौड़ा कर परेशान कर रहे हैं। हालांकि गाने के खत्म होते होते सुभी भी खेसारी से प्यार करने लग जाती है। इस सॉन्ग को गाया है खेसारी यादव ने। लिखा है जय आजाद सिंह ने और कम्पोज किया है मधुकर आनंद ने।

बुलेट पर बैठा सॉन्ग आतंकवादी (Aatankwadi) फिल्म का गाना है। जिस तरह इस गाने को दर्शकों का प्यार मिल रहा है उसी तरह फिल्म को भी बेहद पसंद किया। खेसारी और शुभी के अलावा इस फिल्म में शेफाली, अवधेश मिश्रा और मनोज टाइगर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी आतंकवाद लड़ने वाले एक शक्श की है जो गरीब घर से है पर अपने देश की रक्षा करने के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा डालता है।

यहां देखिए खेसारी लाल यादव और शुभी शर्मा का बुलेट पर बइठा सॉन्ग

खेसारी लाल यादव भोजपुरी के उन सुपरस्टारों में से एक हैं जिनकी फिल्म हो या सॉन्ग, जैसे ही इंटरनेट पर पोस्ट की जाती है तेजी से वायरल हो जाती हैं। तो वहीं शुभी शर्मा की बात करें तो आपको बता दें कि बहुत ही कम समय में अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है।

शुभी को लेकर न्यूज़ ये भी है कि वे जल्द ही सिंगिंग की दुनिया में भी कदम रखने वाली हैं। इस सावन के महीने के लिए शुभी शर्मा एक अल्बम रिकॉर्ड कर रही हैं जिसे जल्द ही रिलीज किया जाना है। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए शुभी शर्मा कहती हैं – जिस तरह अक्षरा सिंह जी रुक रुक कर अपना एल्बम रिलीज करती हैं ठीक उसी तरह मैं भी रुक रुक कर ही अपना एल्बम रिलीज करूंगी। अक्षरा की तरह मेरी आवाज बहुत अच्छी नहीं है।

वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव की जिदंगी का सबसे कड़वा सच 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: धर्मेंद्र दुबे

मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।

dharmendra.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply