Khesari Lal Yadav Video Song: भोजपुरी सिनेमा में अपनी शानदार एक्टिंग और कॉमेडी अंदाज से फैन्स को दीवाना बनाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने यूट्यूब पर धूम मचाए हुए हैं। उनके गानों का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। खेसारी लाल का एक गाना इन दिनों जबरदस्त पसंद किया जा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल के साथ अंजना सिंह (Anjana Singh) नजर आ रही हैं।
भोजपुरी गाना ‘कोरवा में कस के’ में खेसारी लाल और अंजना सिंह की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में खेसारी और अंजना की जबदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है। गाने को खेसारी लाल यादव ने ही गाया है। इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। फैन्स यूट्यूब पर इस वीडियो सॉन्ग को बार-बार देख रहे हैं।
Akshara Singh Hot Video Song: अक्षरा सिंह के हॉट वीडियो सॉन्ग ने मचाया धमाल, मिले 2 करोड़ व्यूज
खेसारी लाल यादव वीडियो सॉन्ग ‘कोरवा में कस के’
गाने में खेसारी लाल का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। यह भोजपुरी डांस वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि खेसारी लाल एक के बाद एक भोजपुरी गाने रिलीज हो रहे हैं और उनके गानों को दर्शकों का काफी प्यार भी मिल रहा है।
वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल संग शेयर की फोटो, कैप्शन में लिखा- ‘हनीमून पर…’