खेसारी की फिल्म मेहंदी लगा के रखना 3 का दर्शकों पर छाया जादू, सिनेमाघर के बाहर लाइन में दिखे फैंस

भोजपूरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की नई फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना 3' रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।

  |     |     |     |   Updated 
खेसारी की फिल्म मेहंदी लगा के रखना 3 का दर्शकों पर छाया जादू, सिनेमाघर के बाहर लाइन में दिखे फैंस
'मेहंदी लगा के रखना 3' का पोस्टर

भोजपूरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की नई फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना 3’ रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म को खेसारी के फैंस खूब पसदं कर रहे हैं। फिल्म होली यानी 10 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई। फिल्म को लेकर फैंस की दीवानगी देखने लायक है। इसका एक वीडियो खेसारी लाल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है।

दर्शकों से अपनी फिल्म को इतना प्यार मिलता देख खेसारी लाल यादव ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया है। इस वीडियो के साथ खेसारी लाल यादव ने कैप्शन में लिखा है “मेहंदी लगा के रखन 3 . आप सबका इतना प्यार पाकर दिल बहुत खुश हुआ। ऐसे ही आप लोग अपना प्यार दुलार बनाये रखें। Love You All #Keep_Blessing।’

Khesari Lal Video Song: खेसारी लाल का गाना यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल, व्यूज हुए 3 करोड़ के पार

‘मेहंदी लगा के रखना 3’ फिल्म को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में खेसारी लाल यादव शुरुआत में बेरोजगारी और निठल्‍ले दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में खेसारी लाल सहर अफ्शा संग रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है।

खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाते हैं। उनकी फ़िल्में रिलीज होने के कुछ दिनों बाद ही धमाल मचा देती हैं। खेसारी लाल का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। इस बार भी खेसारी लाल की फिल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ भी दर्शकों को दीवाना बना रही है।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , ,

    Leave a Reply