Khesari Lal Bhojpuri Song: खेसारी लाल और ऋतु सिंह का भोजपुरी गाना ‘लगा के फेयर लवली’ हुआ वायरल, देखें वीडियो

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपने कॉमेडी और रोमांटिक अंदाज से लाखों लोगों को अपना फैन बना लिया है।

  |     |     |     |   Updated 
Khesari Lal Bhojpuri Song: खेसारी लाल और ऋतु सिंह का भोजपुरी गाना ‘लगा के फेयर लवली’ हुआ वायरल, देखें वीडियो
खेसारी लाल और ऋतु सिंह की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपने कॉमेडी और रोमांटिक अंदाज से लाखों लोगों को अपना फैन बना लिया है। उनकी फ़िल्में और गाने देखे ही देखते धूम मचाने लगते हैं। इस बार उनकी फिल्म ‘मेंहदी लगा के रखना’ का नया गाना इस समय इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

खेसारी लाल यादव का नया गाना जो इस समय सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है उसके बोल ‘लगा के फेयर लवली’ (Laga Ke Fair Lovely) है। इस गाने में खेसारी लाल के साथ ऋतु सिंह (Ritu Singh) नजर आ रही हैं। इन दोनों की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में खेसारी अपने रोमांटिक अंदाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं। ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है।

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल ने काजल राघवानी संग मचाया तहलका, देखें वीडियो

इस भोजपुरी गाने में आप देखेंगे कि ऋतु सिंह की टक्कर से एक साइकिल गिर जाती है। उस पर सवार शख्स की मदद को आए खेसारी ऋतु पर फिदा हो जाते हैं और फिर ये गाना शुरू होता है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज में गाया है। वहीं उनका साथ दिया है ‘खुशबू जैन ने। खेसारी की सिंगिंग के लिए जितना कहा जाए कम है। खेसारी अपनी सिंगिंग से लोगों को दीवाना बना लेते हैं।

खेसारी लाल का वायरल हो रहा गाना यहाँ देखें :

जिस तरह से खेसारी लाल यादव और ऋतु सिंह का ये गाना वायरल हो रहा है उसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इन दोनों के चाहने वालों की संख्या किसी भी सुपरस्टार से कम नहीं है। भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल सुपरस्टार की लिस्ट में आते ही हैं तो वहीं ऋतु सिंह की भी फैन फॉलोइंग किसी से कम नहीं हैं।

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल का गाना ‘मरद चाही तत्काल’ हुआ वायरल, मचा रहा है धमाल

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , , , ,

    Leave a Reply