एक्ट्रेस ऋतु सिंह की मां ने रखा जितिया व्रत, तो आम्रपाली दुबे ने ऐसे की तारीफ और लोगों को दी ये सीख

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके साथ दिनेश लाल यादव, अवधेश मिश्रा, ऋतु सिंह और उनकी मां और प्रभुनाथ खड़े हैं। ऋतु सिंह की मां ने अपनी इकलौती बेटी के लिए जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत (Jivitputrika Vrat 2019) रखा है।

  |     |     |     |   Updated 
एक्ट्रेस ऋतु सिंह की मां ने रखा जितिया व्रत, तो आम्रपाली दुबे ने ऐसे की तारीफ और लोगों को दी ये सीख
आम्रपाली दुबे दिनेश लाल यादव, अवधेश मिश्रा और ऋतु सिंह के साथ। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey Social Media) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में भोजपुरी इंडस्ट्री के तीन बड़े स्टार्स दिनेश लाल यादव, अवधेश मिश्रा, एक्ट्रेस ऋतु सिंह और खुद आम्रपाली दुबे एक महिला, और लड़का साथ खड़े हैं। यह महिला कोई और नहीं बल्कि ऋतु सिंह की मां हैं। उन्होंने अपनी इकलौती बेटी ऋति सिंह के लिए जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत (Jivitputrika Vrat 2019) रखा है। आपको बता दें कि 22 सितंबर को यूपी और बिहार में जुउतिया व्रत का रखा गया।

आम्रपाली दुबे  (Amrapali Dubey)ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘दिनेश लाल यादव, अवधेश मिश्रा, प्रभुनाथ, ऋतु सिंह और उनकी सुंदर मां के साथ बनारस जाते हुए। आंटी ने आज जितिया का व्रत रखा है अपने बेटे के लिए नहीं, बल्कि अपनी इकलौती संतान ऋतु सिंह के लिए। यही जितिया व्रत का असली मतलब है और शायद इसलिए ऋतु सिंह (Ritu Singh Bhojpuri Actress) भी बेटी होने के साथ-साथ बेटा होने का भी फर्ज अच्छे से निभाती है। अपने माता-पिता के आर्शिवाद से स्वस्थ और यशस्वी है।’

यहां देखिए आम्रपाली दुबे का इंस्टाग्राम पोस्ट

ऋत सिंह ने जताया आम्रपाली दुबे और निरहुआ का आभार

इसी तस्वीर को शेयर करते हुए ऋत सिंह ने दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे (Dinesh Lal Yadav Amrapali Dubey Films) का आभार जताया और अपनी फीलिंग शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ‘मैं बता नहीं सकती कि मैं क्या महसूस कर रही हूं। बस! आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव आप दोनों को आई लव यू और बहुत सारा सम्मान। आज जितिया व्रत दिवस है। जो मां ने आज व्रत किया है और डॉटर्स डे वाले दिन किया। आपने मेरा दिन बना दिया मैम।’

निरहुआ हिंदुस्तानी 3 के लिए आम्रपाली दुबे को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

यहां देखिए, भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता ने आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव को दी सलाह…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply