दिनेश लाल यादव की माचो एंट्री पर आप बजाएंगे सीटियां, लाल साड़ी में हॉट दिखी भोजपुरी बम अंजना सिंह, देखें वीडियो

भोजपुरी के जुबलीस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद फिल्मों में फिर सक्रीय हो चुके हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ की दीवानगी फैंस पर किस कदर छाई है ये हम यूट्यूब पर देख सकते हैं।

  |     |     |     |   Published 
दिनेश लाल यादव की माचो एंट्री पर आप बजाएंगे सीटियां, लाल साड़ी में हॉट दिखी भोजपुरी बम अंजना सिंह, देखें वीडियो
होठवा के ललिया सॉन्ग का पोस्टर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के जुबलीस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद फिल्मों में फिर सक्रीय हो चुके हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ की दीवानगी फैंस पर किस कदर छाई है ये हम यूट्यूब पर देख सकते हैं। हर दो दिन में निरहू की कोई भी फिल्म या उनका गाना यूट्यूब पर ट्रेंड बना हुआ होता है। आज जिस गाने ने लोगों के दिलों में राज कर रखा है उसके बोल हैं होठवा के ललिया (Hothwa Ke Laliya)। इस हॉट सॉन्ग में निरहुआ के साथ भोजपुरी की बम एक्ट्रेस अंजना सिंह अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही है।

होठवा के ललिया सॉन्ग में हम देख पा रहे हैं कि अंजना सिंह (Anjana Singh) ने लाल और पीले कलर की साड़ी पहन रखी है और बेहद हॉट लग रही हैं जबकि दिनेश लाल यादव ने काले सफेद कलर का कुरता पजामा पहन रखा है। बहुत ही खूबसूरत लोकेशन में शूट किए इस सॉन्ग में अंजना के साथ निरहुआ की केमेस्ट्री बड़ी प्यारी लग रही है। यही वजह है कि इस गाने को लोग बार बार देख रहे हैं जिसकी वजह से व्यूज का आंकड़ा जा पहुंचा है 12,312,912 तक।

वीडियो में देखें होठवा के ललिया सॉन्ग

गजब की बात ये है कि इस गाने को दिनेश लाल यादव ने नहीं गाया है। इस गाने में अपनी आवाज दी है पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने और सिंगर कल्पना (Kalpana) ने जबकि बोल लिखे हैं मनोज देहाती ने। ये गाना भोजपुरी की सुपरहिट फिल्म जिगर (Jigar Movie) से है।

अंजना सिंह भोजपुरी की बड़ी अभिनेत्री हैं। करीब 150 से भी ज्यादा फ़िल्में कर चुकी अंजना सिंह की डिमांड बहुत है। अंजना ने रवि किशन, पवन खेसारी लाल यादव के साथ भी कई फ़िल्में की है। दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) की जोड़ी आम्रपाली दुबे के साथ खूब पसंद की जाती है। लेकिन एक इंटरव्यू में दिनेश लाल यादव मीडिया को बताया था कि बॉलीवुड में उनकी फेवरेट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर है।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें भोजपुरी के स्टारों के बारे में क्या कहा अंजना सिंह ने

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: धर्मेंद्र दुबे

मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।

dharmendra.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply