Choye Choye Song: निरहुआ और आम्रपाली दुबे इस सॉन्ग में करते दिखे रोमांस, वीडियो में देखिए इनका बोल्ड डांस

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी भोजपुरिया जवार के दिलों पर राज करती है। इन दिनों इनका एक सॉन्ग काफी सुना जा रहा है। सॉन्ग का नाम चोय चोय (Choye Choye)है। यह सॉन्ग यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है।

  |     |     |     |   Updated 
Choye Choye Song: निरहुआ और आम्रपाली दुबे इस सॉन्ग में करते दिखे रोमांस, वीडियो में देखिए इनका बोल्ड डांस
दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सुपरहिट जोड़ी है। इन दिनों स्टार्स की फिल्में हो या फिर एल्बम हिट होना तय माना जाता है। ये जोड़ी भोजपुरिया जवार के दिलों पर राज करती है। इन दिनों इनका एक सॉन्ग काफी सुना जा रहा है। सॉन्ग का नाम चोय चोय (Choye Choye Song)है। यह सॉन्ग यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। इस सॉन्ग में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ मस्ती में डांस करते नजर आ रहे हैं। इस बीच दोनों रोमांस का तड़का लगाते हुए भी दिखाई देते हैं।

चोय चोय सॉन्ग की शुरुआत कुछ विदेशी लड़कियों के डांस और म्यूजिक से होती है। इस बीच आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey Song)घबराई हुई सी एक लड़के साथ स्टेज पर होती हैं, शायद यह उनकी सगाई हो रही है, तभी वहां निरहुआ आ जाते हैं और आम्रपाली दुबे के एक्सप्रेशंस एकदम से बदल जाते हैं। वे निरहुआ को देखकर खुश हो जाती हैं। बाद में वे सपने में खुद को निरहुआ के साथ डांस करते हुए देखती हैं। आम्रपाली दुबे एक ब्लैक हाई-स्लिट साड़ी में बेहद हॉट लगती है। वहीं निरहुआ (Nirahu Song)भी उनसे मैचिंग ब्लैक शर्ट और जींस में काफी डैशिंग लग रहे हैं।

सॉन्ग को मिले इतने लाख व्यूज

चोय चोय सॉन्ग को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने 30 जून 2019 को अपने यूट्यूब चैनल से लॉन्च किया जिसे अब तक लाखों यानी 617667 व्यूज मिल चुके हैं। इसे खुद दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal yadav ने गाया है। वहीं इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। वहीं गाने को म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। यह सॉन्ग भोजपुरी फिल्म निरहुआ चलल लंदन का है। यह फिल्म इसी साल फरवरी में रिलीज हुई थी। इसे चंद्र पंत ने डायरेक्ट किया था।

आम्रपाली दुबे का ये लुक आपको बना देगा दीवाना, नहीं देखा होगा भोजपुरी एक्ट्रेस का ऐसा कातिलाना अंदाज

यहां देखिए दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का चोय चोय सॉन्ग…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply