Chhath Geet 2019: खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत लॉन्च, बता रहे हैं व्रत रखने वाली महिलाओं की स्थिति

खेसारी लाल यादव का आज नया छठ गीत लॉन्च हुआ है।  इस छठ गीत का नाम सुरज देव के रथवा (Suraj Dev Ke Rathwa) है। इस छठ गीत को कुछ ही घंटो में हजारों बार देखा जा चुका है। इस गीत के बोल प्यारे लाल कवि ने लिखा है जबकि म्यूजिक लोर्ड जी ने कंपोज किया है। 

  |     |     |     |   Updated 
Chhath Geet 2019: खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत लॉन्च, बता रहे हैं व्रत रखने वाली महिलाओं की स्थिति
नए छठ गीत में खेसारी लाल यादव। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर एक्टर में से एक हैं।  हाल ही में उन्होंने बिग बॉस 13 के घर में लल्लनटॉप एंट्री की। सलमान खान ने उन्हें एकदम दबंग स्टाइल में इंट्रोड्यूस करवाया। खेसारी लाल यादव  बिग बॉस के घर में एंट्री लेने के साथ-साथ अपने छठ पूजा के गीतों के लेकर भी चर्चा में हैं। वह अब तक कई छठ गीत लेकर आ चुके हैं और पूरे भोजपुरिया जवार को छठी मईया  की भक्ति के रंग में रंग गिया है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal  Yadav Chhath Geet) जितने बेहतरीन एक्टर हैं, उससे कही ज्यादा सुंदर उनकी आवाज है। उनके गाने भी यूट्यूब पर धमाल मचाते है। उनसे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल और यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहे हैं। बोल बम और देवी गीत के बाद उनके छठ गीत की कतार लगना शुरू हो गई है। आज उनका नया छठ गीत लॉन्च हुआ है।  इस छठ गीत का नाम सुरज देव के रथवा (Suraj Dev Ke Rathwa) है। इस छठ गीत को कुछ ही घंटो में हजारों बार देखा जा चुका है। इस गीत के बोल प्यारे लाल कवि ने लिखा है जबकि म्यूजिक लोर्ड जी ने कंपोज किया है।

महिलाओं की स्थिति बता रहे हैं खेसारी लाल यादव

सुरज देव के रथवा सॉन्ग के जरिए खेसारी लाल यादव छठ पूजा (Chath Puja 2019)में अर्घ्य के दौरान की स्थिति बता रहे हैं। वह कहते हैं कि ठंड के मौसम में शीत लहर चल रही है और महिलाएं सूर्य देवता के उगने का इंतजार कर रही हैं। वह कहते हैं कि ऐसी स्थिति में सूरज देवता का रथ कहीं बादलों में फंस गया है।

गुंजन पंत और खेसारी लाल यादव की शानदार केमिस्ट्री से भरा है यह छठ गीत, देखिए ये नया गाना

यहां देखिए खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply