भोजपुरी फिल्म ‘गुप्त’ हुई रिलीज़, निधि झा और चाँदनी सिंह की अदाकारी ने भी का जीता दिल ….

बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म 'गुप्त' दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। फिल्म ‘गुप्त’ की कहानी पारिवारिक है। इसमें पिता के मान सम्मान की लड़ाई को दिखाया गया है। इस फिल्म में जहां प्रमोद प्रेमी यादव फुल टू ऐक्शन मूड में दिख रहे हैं।

  |     |     |     |   Updated 
भोजपुरी फिल्म ‘गुप्त’ हुई रिलीज़, निधि झा और चाँदनी सिंह की अदाकारी ने भी का जीता दिल ….

भोजपुरी इंडस्ट्री के युवा स्टार प्रमोद प्रेमी यादव, लूलिया गर्ल निधी झा, अदाकारा चाँदनी सिंह और बॉलीवुड दिग्गज एक्टर मोहन जोशी के शानदार एक्टिंग से सजी भोजपुरी फिल्म ‘गुप्त’ को बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इस फिल्म को काफी अच्छी ओपनिंग मिली है और दर्शकों द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इस फिल्म को बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में फ़िल्म वितरक कंपनी प्रांशुल मैजिक मोमेंट के प्रवीण कुमार ने रिलीज किया है। फ़िल्म में रोमांस से लेकर ऐक्शन का डबल डोज देखने के लिए मिल रहा है।

पारिवारिक कहानी पर आधारित :

फिल्म ‘गुप्त’ की कहानी पारिवारिक है। इसमें पिता के मान सम्मान की लड़ाई को दिखाया गया है। इस फिल्म में जहां प्रमोद प्रेमी यादव फुल टू ऐक्शन मूड में दिख रहे हैं, वहीं निधि झा और चांदनी सिंह के साथ रोमांस का तड़का भी लगा रहे हैं। उनकी तिकड़ी धमाल मचा रही है। साथ ही बॉलीवुड एक्टर मोहन जोशी ने पहली बार प्रमोद प्रेमी यादव के साथ स्क्रीन शेयर किया है। उनकी मुकाबला काबिले तारीफ है। भोजपुरी फिल्म गुप्त का ट्रेलर पहले ही वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था। लोगो ने ट्रेलर को खूब पसंद किया है।

ऐक्शन थ्रिलर फिल्म :

आई जे के फिल्म के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘गुप्त’ में प्रमोद प्रेमी का ऐक्शन कमाल का दिख रहा है। वे एक सीन में तो बाहुबली के अंदाज में पूरा तांगा उठा कर सामने गुंडों पर फेकते नजर आ रहे हैं। फिल्म ऐक्शन थ्रिलर फिल्म है। ऐसे में इसमें ऐक्शन सिक्वेंस काफी खतरनाक है। बॉलीवुड स्टाइल का यह सिनेमा दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट कर रहा है। संतोष गुप्ता प्रस्तुत इस फिल्म गुप्त के निर्माता इरफान शेख और जयकिशोर चौधरी हैं।

डायरेक्टर नन्द किशोर महतो हैं। लेखक ओम प्रकाश यादव, गीतकार व संगीतकार कृष्णा बेदर्दी हैं। छायांकन डी.के. शर्मा, मारधाड़ दिलीप यादव, नृत्य  संजय कोर्वे, कला राम बाबू ठाकुर, संकलन धरम सोनी का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर विजय मौर्य हैं। प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं. फिल्म के मुख्य कलाकार प्रमोद प्रेमी यादव, निधि झा, चांदनी सिंह, मोहन जोशी, बृजेश त्रिपाठी, मनोज टाईगर, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, जय सिंह, रजनीश पाठक, गिरीश शर्मा, के के गोस्वामी, सोनिया मिश्रा, नीरज यादव अहिरा, आकाश चौधरी आदि हैं।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: Shikha Trivedi

हम उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से हैं. मौजूदा समय में करीब पांच साल से पत्रकारिता जगत में खुद के काम को बेहतर बनाने की कोशिश जारी है. वर्तमान में मनोरंजन जगत से नवीनतम समाचारों और रुझानों को कवर करने के लिए काम कर रहे हैं, साथ ही खुद के काम और बॉलीवुड की दुनिया से काफी लगाव सा है. हमारी संस्था हिंदीरश ने हमारे काम की सराहना की है, इसलिए हम और बेहतर करने की लगन में हैं. फिलहाल उत्तर प्रदेश के होने के कारण थोड़ा बहुत राजनितिक जगत से भी लगाव है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply