Bhojpuri Bulletin: बिगबी संग एक्टिंग करेंगे रवि किशन, सातवें आसमान पर पहुंचे दिनेश लाल यादव निरहुआ  

रवि किशन की किस्मत चमकी- बच्चन साहब के साथ करेंगे काम। दिनेश लाल यादव निरहुआ को मिली बड़ी उपलब्धि। नए साल पर पवन सिंह का बड़ा धमाका। पढ़िए ऐसी ही टॉप- 6 खबरे

  |     |     |     |   Updated 
Bhojpuri Bulletin: बिगबी संग एक्टिंग करेंगे रवि किशन, सातवें आसमान पर पहुंचे दिनेश लाल यादव निरहुआ  

भोजपुरी जगत से हम लाए हैं आपके लिए दमदार खबरें जो सुर्खियां बनी हुई है। भोजपुरी के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले रवि किशन रियल लाइफ के महानायक अमिताभ बच्चन संग काम करने जा रहे हैं। फिल्म का बजट जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। तो वहीं निरहुआ दिनेश लाल यादव के पैर आज सातवें आसमान पर है.. भाई उनकी फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ को अब तक 100 मिलियन से भी ज्यादा लोग जो देख चुके हैं। ऐसी दूसरी भी बड़ी खबरें है जिन्हे जानना आपके लिए जरूरी है।

तो आइये जानते हैं भोजपुरी दुनिया की बड़ी खबरें जिन्होंने तहलका मचा रखा है..

अमिताभ बच्चन के साथ काम करेंगे भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन

भोजपुरी, बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में नाम कमा चुके रवि किशन ने साउथ की फिल्म ‘सायरा नरसिम्हा रेड्डी’ साइन की है। 400 करोड़ रूपये के बजट में बन रही इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म में मुख्य भूमिका में साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी भी हैं। ये फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित बनाई जा रही है। फिल्म में रवि किशन प्रतापी राजा सायरा नरसिम्हा रेड्डी की भूमिका में होंगे।

‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ फिल्म ने यूट्यूब पर हासिल की बड़ी कामयाबी

भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ दिनेश लाल यादव की खबर कमाल की हैं। दिनेश लाल यादव की खुशी का ठिकाना नहीं है। दिनेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको धन्यवाद कहा है। दरअसल दिनेश यादव की फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है यूट्यूब पर। इस फिल्म को यूट्यूब पर अब तक 100 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

देखिए दिनेश लाल यादव निरहुआ द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर..  

 खेसारी लाल यादव का गाना ‘लव का ग्रीटिंग आया है’ बनेगा साल का बेहतरीन गाना?

भोजीवुड के दबंग कहे जाने वाले खेसारी लाल का नया गाना ‘लव का ग्रीटिंग आया है’ फिर एक बार नए तरीके से रिलीज किया गया है। पहले इस गाने को खेसारी लाल की म्यूजिक कम्पनी से ही रिलीज किया गया था लेकिन बात कुछ बनी नहीं। इसके बाद इस गाने की कॉपी राइट जा पहुंची विनस कम्पनी के पास। आलम देखिए ये गाना ट्रेंड में है।

सुनिए खेसारी लाल का गाना ‘लव का ग्रीटिंग आया है’.. 

नए साल में पवन सिंह का फैंस के लिए बेहतरीन तोहफा

पावर स्टार पवन सिंह ने अपने फैंस को नए साल पर तोहफा देते हुए एक नया गाना लांच किया है जो बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। गाने के बोल हैं ‘गिफ्ट है नया साल का’। इस गाने को गुरुवार की दोपहर 1 बजे रिलीज किया गया है। गाने को रिलीज किया है वेब सीरीज कम्पनी ने। ये गाना ट्रेडिंग में है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है।

सुनिए पवन सिंह का सुपरहिट गाना ‘गिफ्ट है नए साल के’.. 

एक्टिंग के बाद अक्षरा सिंह ने गाया दूसरा गाना

आप सभी ने खूबसूरत अभिनेत्री अक्षरा सिंह के अभिनय को बहुत प्यार दिया और उनकी सिंगिंग को भी सराहा। मिल रही जानकारी के मुताबिक़ अक्षरा सिंह नया गाना जल्द ही लांच किया जाना है। फिलहाल ज्यादा जानकारी तो अब तक रिवील नहीं की गई पर जल्द ही खुशी की खबर मिलने वाली है। गाने का बोल बड़ा मजेदार है.. ‘डार्लिंग तू टाइम पर आ जाना’

निरहुआ दिनेश लाल यादव की पुरानी फिल्म नए नाम के साथ रिलीज

एक खबर ये भी ख़ास है कि निरहुआ दिनेश लाल यादव की पुरानी फिल्म को नए नाम के साथ आज ही रिलीज किया गया है। फिल्म का नाम है ‘जख्मी’। पहले ये फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, जिसकी वजह से मेकर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। ऐसे में डूबे पैसो को निकालने की ये एक पहल है।

देखिए दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म ‘सौंगंध’ का ट्रेलर.. 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: धर्मेंद्र दुबे

मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।

dharmendra.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply