Bhojpuri Bulletin: आम्रपाली दुबे ने ‘जान’ को किया बर्थडे विश, तो रानी चटर्जी ने सिखाया लिट्टी चोखा बनाना

आम्रपाली दुबे से नाराज हो सकते हैं दिनेश लाल यादव निरहुआ। मोनालिसा-पवन सिंह के नए गाने को 8 लाख से भी अधिक लोगों ने देखा। इंटरनेट पर बॉलीवुड को टक्कर दे रही हैं भोजपुरी फ़िल्में। जानिए ऐसे ही TOP 5 खबरें...

  |     |     |     |   Updated 
Bhojpuri Bulletin: आम्रपाली दुबे ने ‘जान’ को किया बर्थडे विश, तो रानी चटर्जी ने सिखाया लिट्टी चोखा बनाना
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे

भोजपुरी जगत में आज का दिन ख़ास है क्योंकि ख़बरों के गलियारे में गरमाई छाई हुई है। जी हां, निरहुवा दिनेश लाल यादव नाराज हो सकते हैं क्योंकि आम्रपाली दुबे ने अपनी ‘जान’ को बर्थडे विश किया है। तो वहीं मोनालिसा और पवन सिंह के नए गाने को अब तक 8 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। मज़े की बात ये है कि भोजपुरी फ़िल्में बॉलीवुड की फिल्मों को टक्कर दे रहीं है।

आइए जानते हैं भोजपुरी दुनिया की बड़ी खबरें, जिन्होंने तहलका मचा रखा है…

भोजपुरी बम आम्रपाली दुबे ने अपनी जान को किया बर्थडे विश

भोजपुरी इंडस्ट्री की बम कहे जाने वाली अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का खुमार लोगों में इस कदर छाया हुआ है कि उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस तरसते हैं। कुछ देर पहले ही आम्रपाली दुबे के कइयों फैंस का दिल इसलिए टूट गया क्योंकि अभिनेत्री ने अपनी जान को अपने तरीके से बर्थडे विश किया। अगर आप ये सोच रहे हैं कि आज निरहुवा दिनेश लाल यादव का जन्मदिन हैं और आम्रपाली दुबे ने उन्हें विश किया है तो आप गलत हैं।

जी हाँ, आम्रपाली ने ‘जान’ शब्द का इस्तमाल बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के लिए किया है और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें ही बर्थडे विश किया है। इतना ही नहीं.. आम्रपाली ने सल्लू मियां के लिए अपनी कुछ हॉट पिक्चरें भी शेयर की हैं। इस बात की ख़बर सलमान भाई तक पहुंची है या नहीं कहना मुश्किल है पर फैंस के लिए आम्रपाली की हॉट तस्वीरें किसी तोहफे से कम नहीं।

रानी चटर्जी ने अपने अंदाज में सिखाया लिट्टी चोखा बनाना

सुपर हॉट रानी चटर्जी इस समय बिहार में एक फिल्म की शूटिंग कर रहीं हैं लेकिन जैसे ही उन्हें मौका मिला वे लिट्टी चोखा बनाने में जुट गई। रानी चटर्जी ने ना केवल लिट्टी चोखा बनाया बल्कि अपने फैंस को इंटरनेशल लिट्टी चोखा बनाने की ट्रेनिंग भी दी। जी हाँ, रानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वे अपनी चाची के साथ लिट्टी चोखा बना रहीं हैं। दरअसल रानी सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रहने की कोशिश करती हैं और अपने फैंस को रिझाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ती।

देखिए वीडियो, जिसमें रानी सीखा रही हैं लिट्टी चोखा बनाना…

मोनालिसा-पवन सिंह का नया गाना ‘चोलिया में रसमलाई’ ने गरम किया माहौल

नेशनल लेवेल पर कामयाबी हासिल कर चुकी भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा और एक्टर सिंगर पवन सिंह का गाना ‘चोलिया में रसमलाई’ ने यूट्यूब पर बवाल मचा रखा है। दोनों ही कलाकारों की हॉट केमेस्ट्री लोगों को इतनी भा रही है कि गाने को कम से कम दो बार तो जरूर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि इस गाने को अब तक 8 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

देखिए ‘चोलिया में रसमलाई’ गाने का वीडियो…

सपना चौधरी ने गाया भोजपुरी में गाना तो बेकाबू हुए फैंस

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने भोजपुरी दर्शकों को भी अपना दीवाना बना रखा है। इस समय सपना चौधरी एक शो के लिए वैशाली पहुंची हुई हैं। लेकिन इस बार सपना चौधरी ने ना केवल डांस किया बल्कि भोजपुरी में गाना भी गाया। दरअसल सपना ने मौके पर मौजूद दर्शकों से कहा कि ”आपको क्या लगता है मुझे भोजपुरी नहीं आती रुको मै गाकर सुनाती हूँ”. जैसे ही सपना ने सुपरस्टार खेसारी लाल का फेमस गाना ‘ठीक है’ गाया, दर्शक मानो पगला से गए। फिलहाल सपना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सपना चौधरी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है…

भोजपुरी फिल्मों ने गूगल पर बॉलीवुड की बड़ी बजट फिल्मों को पछाड़ा

एक समय था जब हिंदी फिल्मों को देखने के लिए दर्शक थियेटर में जाया करते थे पर अब समय की कमी चलते और पैसो की तंगी के कारण लोग इंटरनेट यानि मोबाइल पर फिल्म देखने का लुफ्त उठा लेते हैं। मज़े की बात ये है कि पिछले साल इंटरनेट पर सबसे ज्यादा भोजपुरी फ़िल्में देखी गई जबकि साउथ की हिंदी डबिंग वाली फिल्में भी कतार में थी। इस साल भी आकलन ऐसा ही कुछ लगाया जा रहा है कि इंटरनेट पर सबसे ज्यादा भोजपुरी फिल्म ही देखी जा रही है।

वीडियो में देखिए ये हॉट भोजपुरी सॉन्ग…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: धर्मेंद्र दुबे

मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।

dharmendra.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply