Naya Saal Mein Karab Bawal: खेसारी लाल के गाने ने मचाया धमाल, 5 घंटे के अंदर ही बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, देखें

Khesari Lal New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल का जादू उनके फैंस पर सिर चढ़कर बोलता है। खेसारी लाल के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। इसी के चलते उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। खेसारी लाल के एक गाने ने 5 घंटे के अंदर ही सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया है।

  |     |     |     |   Updated 
Naya Saal Mein Karab Bawal: खेसारी लाल के गाने ने मचाया धमाल, 5 घंटे के अंदर ही बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, देखें
खेसारी लाल की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

भोजपुरी  सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) का जादू उनके फैंस पर सिर चढ़कर बोलता है। खेसारी लाल के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। इसी के चलते उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। खेसारी लाल के एक गाने (Naya Saal Mein Karab Bawal) ने 5 घंटे के अंदर ही सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया है। वायरल हो रहे उनके इस गाने ने अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है।

खेसारी लाल यादव के नए गाने को मात्र 5 घंटों के अंदर ही एक मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल गए हैं। इस गाने को लेकर कहा जा रहा है कि भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में ये एक बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले भोजपुरी स्टार के किसी गाने को इतने व्यूज नहीं मिले। जिस स्पीड से गाने के व्यूज बढ़ रहे हैं उससे आप देख ही सकते हैं कि खेसारी लाल का जादू किस तरह से उनके फैंस पर चढ़ा हुआ है।

ये भी पढ़े: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का सबसे हिट भोजपुरी सांग , जिसका 11 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

View this post on Instagram

Dil Se Dhanywaad 🙏🙏🙏🙏

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav) on

खेसारी लाल का जो गाने वायरल हो रहा है वो इस समय यूट्यूब पर टॉप 20 में ट्रेंडिंग कर रहा है। गाने के बोल ‘नया साल में करब बवाल, तोरा ससुरा में आके’ हैं। लोगों द्वारा इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। इस गानें को खेसारी लाल के साथ खुश्बू तिवारी ने गाया है। इस गाने को यादव राज ने लिखा है तो वहीं इसको संगीत रोशन हेगड़े ने दिया है। गाने के शुरुआत में खेसारी लाल शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं खुश्बू खेसारी को बार बार फोन कर रही हैं। खेसारी कह रहे हैं कि वह नए साल में मुर्गा और दारू पी रहे हैं।

ये भी पढ़े: खेसारी लाल यादव-काजल राघवानी की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल, इस गाने में करते दिखे रोमांस

खेसारी लाल का गाना ‘नया साल में करब बवाल’ का वीडियो यहां देखें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , ,

    Leave a Reply