Bhatar Mana Kiya Hai Song: अंतरा सिंह प्रियंका-बबुआ दिलकुश का नया बोल्ड सॉन्ग लॉन्च, देखिए ये रोमांटिक वीडियो

भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका का नया सॉन्ग लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग का नाम भतार माना किया है (Bhatar Mana Kiya Hai)है। इस सॉन्ग उनके साथ भोजपुरी के पॉपुलर बाल सिंगर बबुआ दिलकुश ने गाया है।

  |     |     |     |   Updated 
Bhatar Mana Kiya Hai Song: अंतरा सिंह प्रियंका-बबुआ दिलकुश का नया बोल्ड सॉन्ग लॉन्च, देखिए ये रोमांटिक वीडियो
अंतरा सिंह प्रियंका और बबुआ दिलकुश का नया भोजपुरी सॉन्ग। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka Song )  का नया सॉन्ग लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग का नाम भतार माना किया है (Bhatar Mana Kiya Hai)है। इस सॉन्ग उनके साथ भोजपुरी के पॉपुलर बाल सिंगर बबुआ दिलकुश ने गाया है। इस गाने के बोल विकास वैभव ने लिखे हैं जबकि रवि सिंह वारागही ने इसका म्यूजिक कंपोज किया है। इसे सोनोटोन ने अपने यूट्यूब चैनल से कुछ घंटे पहले ही लॉन्च किया है। इसे थोड़ी ही देर में 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

भतार माना किया है सॉन्ग का म्यूजिक बहुत ही शानदार है। अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) की आवाज इसे और भी खास बना देती है। गाने के बोल भी काफी बेहतरीन है। गाने के जरिए अतंरा सिंह प्रियंका और बबुआ दिलकुश  एक महिला और उसके शादी पहले रहे बॉयफ्रेंड का हाल बता रहे है। महिला की शादी हो गई है और उसका पति उसे बहुत प्यार करता है। लेकिन शादी के बाद वह अपने बॉयफ्रेंड से बात कर रही है। वह कहती अपने बॉयफ्रेंड से कहती है कि उसके पति ने बात करने और छूने से मना किया है।

अंतरा सिंह प्रियंका ने गाए कई भोजपुरी सिंगर्स के साथ गाने

अंतरा सिंह प्रियंका  किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में कई बड़े सिंगर्स के साथ काम किया है। इसमें उन्होंने सबसे ज्यादा सॉन्ग खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) और रितेश पांडे के साथ गाए हैं। इसके अलावा उन्होंने कई एल्बम में भी गा चुकी हैं। आपको बता दें कि अंतरा सिंह प्रियंका के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज हुई है। उन पर अश्लील गाने का आरोप है।

भोजपुरी फिल्मों और गानों में अश्लीलता फैलाने वाले 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

 यहां देखिए अंतरा सिंह प्रियंका और बबुआ दिलकुश का नया सॉन्ग…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply