राजतिलक फिल्म का ट्रेलर सुपरहिट होते ही अरविंद अकेला कल्लू का एक और बड़ा धमाका, ये हॉट गाना छाया इंटरनेट पर 

इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू और खुशबू ने अपनी आवाज दी है। लिखा है श्याम देहाती ने जबकि कम्पोज भी किया है श्याम देहाती ने ही। स्वर्ग फिल्म से ये गाना है। इस फिल्म को देसी बॉक्स ऑफिस पर खूब पसंद किया गया। स्वर्ग फिल्म का डायरेक्शन किया है शाद कुमार ने।

  |     |     |     |   Updated 
राजतिलक फिल्म का ट्रेलर सुपरहिट होते ही अरविंद अकेला कल्लू का एक और बड़ा धमाका, ये हॉट गाना छाया इंटरनेट पर 
भेट कब करबू सॉन्ग की एक तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी ऐसे उभरते सितारें बन चुके हैं जो बड़ी ही तेजी से लोगों को अपना दीवाना बना रहे हैं। जी हाँ, यूट्यूब पर भी इस अभिनेता ने अपना बोलबाला बना रखा है। कल्लू का एक गाना यूट्यूब पर बहुत ही ज्यादा आज पसंद किया जा रहा है। गाने के बोल हैं भेट कब करबू ए डिअर। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी की लूलिया गर्ल निधी झा के साथ रोमांस कर रहे हैं। दोनों की हॉट केमेस्ट्री को दर्शक इतना ज्यादा पसंद कर रहे हैं कि गाने को बार बार देखा जा रहा है। भेट कब करबू ए डिअर गाना को अब तक 1,329,633 व्यूज मिल चुके हैं। ये आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू और खुशबू ने अपनी आवाज दी है। लिखा है श्याम देहाती ने जबकि कम्पोज भी किया है श्याम देहाती ने ही। स्वर्ग फिल्म से ये गाना है। इस फिल्म को देसी बॉक्स ऑफिस पर खूब पसंद किया गया। स्वर्ग फिल्म का डायरेक्शन किया है शाद कुमार ने। फिल्म को प्रोड्यूस किया है राम अवध प्रजापति ने। अरविंग अकेला कल्लू और निधी झा के अलावा इस फिल्म में प्रिया शर्मा, निशा दुबे, आदित्य मोहन, किरण यादव, संजय पांडे, ऋतू सिंह, और सीमा सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।

वीडियो में देखें भेट कब करबू ए डिअर सॉन्ग 

स्वर्ग फिल्म में आप कल्लू को दमदार एक्शन में देख रहे हैं। उनकी डायलॉग डिलीवरी भी कमाल-धमाल है। इस फिल्म में अरविंद अकेला ने कई अभिनेत्रियों के साथ रोमांस किया है। अभिनेता की इसी स्टाइल को फैंस खूब पसंद करते हैं।

कल्लू अपनी आगामी फिल्म राजतिलक को लेकर काफी चर्चे में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जा चुका है जो एक्शन और रोमांस से भरपूर है। फिल्म में अहम् किरदार निभा रहे हैं भोजपुरी के सबसे बड़े खलनायक अवधेश मिश्रा। इस फिल्म के ट्रेलर को अब तक 1,079,842 बार देखा जा चुका है।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें अवधेश मिश्रा के साथ शानदार इंटरव्यू 

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: धर्मेंद्र दुबे

मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।

dharmendra.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply