Akshara Singh Viral Video: अक्षरा सिंह Lockdown में घर में कर रही हैं डांस, वीडियो हो रहा वायरल

Akshara Singh Viral Video In Lockdown: कोरोना वायरस के चलते इस समय पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। जिसके चलते सभी लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। घर में बंद लोग कुछ न कुछ करने अपना टाइम पास कर रहे हैं वहीं बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार सोशल मीडिया के माध्यम से सुर्खियां […]

  |     |     |     |   Updated 
Akshara Singh Viral Video: अक्षरा सिंह Lockdown में घर में कर रही हैं डांस, वीडियो हो रहा वायरल
अक्षरा सिंह की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

Akshara Singh Viral Video In Lockdown: कोरोना वायरस के चलते इस समय पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। जिसके चलते सभी लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। घर में बंद लोग कुछ न कुछ करने अपना टाइम पास कर रहे हैं वहीं बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार सोशल मीडिया के माध्यम से सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये स्टार अपने तरह-तरह वीडियो, जिम वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। वहीं अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने भी अपना एक डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

अक्षरा सिंह वायरल हो रहे वीडियो में बंगाली सॉन्ग ‘गेंदा फूल’ पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा सिंह येलो कलर के टॉप और डेनिम जींस पहने नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक हजारियों बार देखा गया है।

Akshara Singh Video Song: अक्षरा सिंह के गाने ‘एक लाख का लहंगा’ ने मचाया धमाल, देखें वीडियो

अक्षरा सिंह लॉकडाउन के चलते इस समय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपने वीडियो, फोटोस शेयर कर रही हैं। इसी के साथ ही लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक भी कर रही हैं।

View this post on Instagram

Lost💛

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on

बता दें इस समय अक्षरा सिंह कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। अक्षरा सिंह ने बिहार के लोगों के लिए एक लाख रुपये डोनेट किया है। अब तक भोजपुरी इंडस्‍ट्री से किसी एक्टर और एक्ट्रेस ने कोई सहायता राशि दान नहीं की है। इस दौरान अक्षरा सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार से अच्छी खबर ये है कि यहाँ कोरोना के मामले बहुत कम हैं।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो: 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053

    Leave a Reply