भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा की 2 साल बाद शानदार वापसी, खेसारी लाल यादव की फिल्म में अहम किरदार 

आपको याद होगा कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करुं। इस फिल्म में कपिल शर्मा की तीन पत्नियां होती हैं और एक प्रेमिका भी। अब इसी तर्ज पर भोजपुरी में भी फिल्म बन रही है। कमाल की बात ये है कि कपिल शर्मा की भूमिका में भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव होंगे।

  |     |     |     |   Published 
भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा की 2 साल बाद शानदार वापसी, खेसारी लाल यादव की फिल्म में अहम किरदार 
स्मृति सिन्हा और खेसारी लाल यादव की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी इंडस्ट्री की तेज तर्रार अभिनेत्रियों का नाम जब भी आएगा स्मृति सिन्हा का नाम आएगा ही। आपको जानकार खुशी होगी कि 2 साल के गैप बाद स्मृति भोजपुरी फिल्म में सक्रीय हो गई हैं।  स्मृति की तस्वीरें और खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही हैं। फिलहाल इस समय स्मृति जिस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं उसका नाम है परवरिश। इस  फिल्म की शूटिंग अमेठी में हो रही है। अजय श्रीवास्तव इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। खबर ये है कि परवरिश के बाद लालटेन नामक फिल्म की शूटिंग में स्मृति व्यस्त हो जाएंगी। जिसकी शूटिंग झारखंड में होनी है। ऐसा नहीं है कि दो साल से स्मृति स्क्रीन से ही गायब हो गई थीं। इन दिनों स्मृति छोटे परदे के लिए काम कर रही थीं। आपको बतादें कि स्मृति ने भोजपुरी के कई रियलिटी शो को होस्ट भी किया। सबसे ज्यादा तारीफ़ जिस शो के लिए स्मृति ने बटोरी उसका नाम था मेम साहब नम्बर वन। इस शो में स्मृति के साथ अभिनेता विनय आनंद भी एंकरिंग कर रहे थे। इस समय स्मृति के पास एक साथ कुल तीन फ़िल्में कतार में है जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।

आपको याद होगा कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करुं। इस फिल्म में कपिल शर्मा की तीन पत्नियां होती हैं और एक प्रेमिका भी। अब इसी तर्ज पर भोजपुरी में भी फिल्म बन रही है। कमाल की बात ये है कि कपिल शर्मा की भूमिका में भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव होंगे। और उनकी पत्नियों का किरदार जो अभिनेत्रियां निभाएंगी उनके नाम हैं काजल राघवानी, शुभी शर्मा, स्मृति सिन्हा और अक्षरा सिंह। वाकई में धमाल होने वाला है।

स्मृति सिन्हा ने ज्यादातर भोजपुरी के सभी सुपरस्टारों के साथ काम किया है। इनके अंदाज को फैंस बहुत पसंद करते हैं।

देखें हिंदी रश का ताजा वीडियो 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: धर्मेंद्र दुबे

मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।

dharmendra.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply