करीना कपूर के साथ शूटिंग करती नजर आईं ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम कांची सिंह, तैमूर से मिलने पर किया ये काम

नन्हे तैमूर से मिलना का अपना अनुभव शेयर करते हुए कांची ने बताया जब वो वेनिटी वैन में थी उस समय मैनेजर ने बताया कि तैमूर बाहर है। ऐसे में सब छोड़कर वो उससे मिलने के लिए बाहर भागी।उस समय तैमूर एक आर्टिफिशियल घोड़े के साथ खेल रहा था।

  |     |     |     |   Updated 
करीना कपूर के साथ शूटिंग करती नजर आईं ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम कांची सिंह, तैमूर से मिलने पर किया ये काम
करीना कपूर खान के साथ कांची सिंह (साभार-इंस्टाग्राम)

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में गायत्री देवरा के किरदार से फेमस हुईं एक्ट्रेस कांची सिंह इन दिनों करीना कपूर के साथ नजर आ रही हैं। हाल ही में एक एड के लिए करीना कपूर खान उर्फ बेबो के साथ उन्होंने शूटिंग की है। इस काम से संबंधित अपने अनुभव को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने करीना कपूर की तारीफ की। उन्होंने बताया कि करीना डाउन टू अर्थ और शांत स्वभाव की है। इसके साथ ही उन्होंने तैमूर से मिलने का अपना अनुभव भी शेयर किया।

हमारे सहयोगी पिंकविला से बात करते हुए कांची सिंह ने कहा,’ उनके साथ काम करना काफी अद्भुत रहा। वह बहुत खूबसूरत और विनम्र है। आमतौर पर, हर किसी की यही सोच होती है कि एक्ट्रेस में नखरे होते हैं और वे देर से आती हैं, लेकिन बेबो के साथ ऐसा नहीं है। वह समय पर पहुंची थीं और शॉट्स के लिए तैयार रहती थी। वह काफी डाउन टू अर्थ है और मुझे सही में उनकी ये बात काफी पसंद आई। इसके अलावा, मैंने तैमूर को देखा और वह सबसे अच्छा पार्ट रहा था। वह सही में काफी प्यारा है।

यहां देखिए करीना कपूर खान के साथ कांची सिंह की तस्वीर

नन्हे तैमूर से मिलना का अपना अनुभव शेयर करते हुए कांची ने आगे बताया,’ मैं उस वक्त मेरी वेनिटी वैन में थी जब मेरे मैनेजर ने बताया कि तैमूर बाहर है। मैं सब छोड़कर उससे मिलने के लिए बाहर भागी। वो एक आर्टिफिशियल घोड़े के साथ खेल रहा था। उसने एक बार मुझे देखा और मैंने उसकी तरफ चिढ़ाते हुए चेहरा बनाया। तैमूर वो है जिसे आप लगतार देख सकते हैं और सही में वो काफी प्यार है। उस समय में उसे देखकर पूरी तरह से खो गई। शूट के लिए कांची फ्लोरल ड्रेस में काफी प्यारी लग रही थीं, जबकि बेबो ने पाउडर ब्लू रंग की हॉल्टर नेक ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरें…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply