बॉलीवुड में ही नहीं टीवी की दुनिया में भी हिट रहे हैं रोहित शेट्टी, इन शोज के जरिए जीता लोगों का दिल

रोहित शेट्टी ने टीवी की दुनिया में कदम कॉमेडी सर्कस नाम के एक शो के जरिए रखा था। इस शो में वो एक जज के तौर पर नजर आएं थे। इसके साथ ही सबसे ज्यादा उन्हें चीज शो में पसंद किया गया वो रहा खतरों के खिलाड़ी।

  |     |     |     |   Updated 
बॉलीवुड में ही नहीं टीवी की दुनिया में भी हिट रहे हैं रोहित शेट्टी, इन शोज के जरिए जीता लोगों का दिल
टीवी की दुनिया में भी हिट हैं रोहित शेट्टी ( फोटो साभार -इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्ट का आज जन्मदिन है। रोहित शेट्टी आज 46 साल के हो गए हैं। रोहित शेट्टी का बोलबाला सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि टीवी की दुनिया में भी जबरदस्त रहा है। एक से बढ़कर एक रियलिटी शो को होस्ट और जज करने में रोहित शेट्टी कमाल के साबित हुए हैं। चाहे बात करें खतरों के खिलाड़ी के कुछ सीजंस की या फिर कॉमेडी सर्कस की। तो आइए देखते हैं रोहित शेट्टी का टीवी की दुनिया में शानदार सफर।

कॉमेडी सर्कस

रोहित शेट्टी ने टीवी की दुनिया में कदम कॉमेडी सर्कस नाम के एक शो के जरिए रखा था। इस शो में वो एक जज के तौर पर नजर आएं थे। आज भी लोगों के बीच इस शो की खूबसूरत यादें बसी हुई है। इस शो का हिस्सा कॉमेडियन भारती सिंह भी रह चुकी हैं।

फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी

इसके बाद सबसे बड़ा गेमचेंजर जो रोहित शेट्टी के लिए बना वो थी फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी की सीरिज। रोहित शेट्टी ने इस शो का पांचवां सीजन होस्ट किया था। उस दौरान उन्होंने एक्टर अक्षय कुमार की जगह ली थी। चैनेल ने ऐसा करते हुए एक बड़ा रिस्क लिया था, लेकिन उस सीजन से लेकर अब तक रोहित शेट्टी ने जीतने भी सीजन इस शो के होस्ट किए हैं वो हाईएस्ट रैकिंग हासिल करने में सफल रहे हैं। रोहित शेट्टी ने जब इस शो के दो सीजन को होस्ट किया तो बाद में उनकी जगह एक्टर अर्जून कपूर ने ली। रोहित शेट्टी के आने के बाद शो की रेटिंग गिरती चली गई। ऐसे में शो के मेकर्स ने दोबारा रोहित शेट्टी को शो में लाने के लिए फोर्स किया। इसके बाद दो और सीजन रोहित शेट्टी ने इस शो के होस्ट किए और यह सीजन भी रेटिंग के मामले में चार्ट पर टॉप की पोजीशन पर बना रहा।

इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार

इसके बाद रोहित शेट्टी ने एक्टिंग बेस्ड शो इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार को डायरेक्टर करण जौहर के साथ मिलकर होस्ट किया। इस दौरान रोहित शेट्टी को लोगों ने काफी पसंद किया था।

 

लिटिल सिंघम

डिस्कवरी किड्स के साथ से रिलायंस एनीमेशन और रोहित शेट्टी पिक्चर ने एक एनीमेशन सीरीज लिटिल सिंघम को लॉन्च किया था। जो कि बच्चों के काफी फेमस हुआ था।

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ा हुआ वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , ,

Leave a Reply