राम कपूर का हुआ गजब का मेकओवर, नई तस्वीर में एक्टर को पहचान पाना है मुश्किल, देखिए तस्वीरें

राम कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनको पहचान पाना भी मुश्किल है। इसमें उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने मिला है। इसमें ये एक्टर काफी स्लिम और फिट नजर आ रहे हैं।

  |     |     |     |   Updated 
राम कपूर का हुआ गजब का मेकओवर, नई तस्वीर में एक्टर को पहचान पाना है मुश्किल, देखिए तस्वीरें
राम कपूर के लुक में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन हुआ है(फोटो:इंस्टाग्राम)

सीरियल ‘न्याय’ से टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखने वाले एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor Transformation)) एकता कपूर के सीरियल घर एक मंदिर में भी नजर आए थे। लेकिन 2006 में सीरियल कसम से जय वालिया के रोल से घर-घर में अपनी पहचान बना ली। इसमें प्राची देसाई के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी। इसके बाद 2011 में ये साक्षी तंवर के साथ बड़े अच्छे लगते हैं में नजर आए थे। इस सीरियल में भी उन्हें और उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। लेकिन लंबे वक्त बाद एक बार फिर ये एक्टर चर्चा में हैं और इस बार सीरियल नहीं, बल्कि अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं।

राम कपूर (Ram Kapoor Serials) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनको पहचान पाना भी मुश्किल है। इनमें उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने मिला है। उन्होंने पहले से काफी वजन घटा लिया है जिससे तस्वीरों में ये एक्टर काफी स्लिम और फिट नजर आ रहे हैं। उनका सॉल्ट एंड पेपर लुक काफी इंप्रेसिव है। अपनी तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखते हुए कहा ‘कैसे हो सब, बहुत दिनों से आप सबको नहीं देखा।’ उनकी इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें देखकर साफ लगता है कि इसके लिए एक्टर ने काफी मेहनत की है।

देखिए राम कपूर का ये ट्रांसफॉर्मेशन…

 

उनकी इन तस्वीरों पर राम कपूर की वाइफ और एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने अपने कमेंट में पति की तारीफ करते हुए ‘हॉटी’ लिखा है। आपको बता दें कि ये दोनों सीरियल घर एक मंदिर में साथ काम कर चुके हैं। राम कपूर सिर्फ सीरियल नहीं, कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। ये आखिरी बार आयुष शर्मा की फिल्म ‘लव यात्री’ में नजर आए थे जिनमें ये उन्होंने एक्टर के मामा का किरदार निभाया था।

कवच 2 से टीवी की दुनिया में फिर से वापसी करेंगी प्राची देसाई, लीड रोल में होंगे राम कपूर-साक्षी तंवर…

वीडियो में देखिए राम कपूर का बोल्ड सीन…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply