खतरों के खिलाड़ी 9 के फिनाले से पहले भारती सिंह ने जीती ये अनोखी ट्रॉफी, रोहित शेट्टी के चेहरे पर आई मुस्कान

कलर्स टीवी पर आने वाले रियलिटी शो में खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में भारती सिंह इस वक्त अपना जबरदस्त धमाल मचा रही है। शो के फिनाले होने से पहले ही भारती सिंह को एक अनोखी ट्रॉफी रोहित शेट्टी के जरिए हाथ लगी है।

  |     |     |     |   Updated 
खतरों के खिलाड़ी 9 के फिनाले से पहले भारती सिंह ने जीती ये अनोखी ट्रॉफी, रोहित शेट्टी के चेहरे पर आई मुस्कान
रोहित शेट्टी के साथ भारती सिंह (सोर्स)

खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 ने लोगों के दिलों पर जबरदस्त तरीके से राज किया है। इस शो का खिताब जीतने के लिए इसमें मौजूद सभी कंटेस्टेंट पूरी जी जान से मेहनत कर रहे हैं, लेकिन भारती सिंह को इस शो में एक अनोखी ट्रॉफी हासिल हुई है और वो ट्रॉफी खुद उन्हें शो के होस्ट रोहित शेट्टी की तरफ से मिली है। इस बात का सूबत खुद कलर्स टीवी द्वारा एक वीडियो के जरिए शेयर किया गया है। वैसे हम आपको बता दें कि भारती सिंह को कोई असली की ट्रॉफी नहीं मिली है, बल्कि रोहित शेट्टी को गाल पर किस  करना भारती सिंह ने अपनी असली ट्रॉफी बताया है।

कलर्स टीवी द्वारा शो से जुड़ा हुआ एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में पहले तो भारती सिंह रोहित शेट्टी के गले लगती हुई नजर आती है, फिर उनके गाल पर किस करती हुईं दिखाई देती है, लेकिन भारती यहीं नहीं रूकती बल्कि काफी देर तक वो रोहित शेट्टी को किस करती रहती हैं। उस दौरान शो के होस्ट जोर-जोर से हर रहे होते हैं। वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि किस करने के बाद भारती सिंह कहती है मुझे मेरी ट्रॉफी मिल गई।

यहां देखिए भारती सिंह और रोहित शेट्टी का वीडियो…

टीआरपी में शो मचा रहा है धमाल

ये पांचवी बार हुआ है जब रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 टीवी टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है। खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 के अलावा भारती सिंह इस वक्त द कपिल शर्मा शो में तित्ली यादव के किरदार में नजर आ रही हैं। शो में भारती सिंह 11 बच्चों की मां और बच्चा यादव की पत्नी बनी हुई है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब भारती सिंह के दो शो एक साथ टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हुए हैं। ऐसे में हम भी यहीं उम्मीद करते है कि चाहे रोहित शेट्टी का शो हो या फिर कपिल शर्मा का भारती सिंह अपना कमाल दिखाती रहें।

यहां देखिए भारती सिंह से जुड़ा हुआ पोस्ट

यहां देखिए भारती सिंह का टास्क

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply