डांस इंडिया डांस 7 का नया प्रोमो हुआ रिलीज, शो के जज रफ्तार और बोस्को के साथ डांस करती दिखीं करीना कपूर खान

डांस इंडिया डांस का 7वां सीजन 22 जून 2019 को ऑन एयर होगा। ऑडियंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए, मेकर्स ने एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें करीना कपूर खान साथी जजों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं।

  |     |     |     |   Updated 
डांस इंडिया डांस 7 का नया प्रोमो हुआ रिलीज, शो के जज रफ्तार और बोस्को के साथ डांस करती दिखीं करीना कपूर खान
करीना कपूर खान। (फोटोः इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड दीवा करीना कपूर खान टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं। वह टीवी पर आने वाले पॉपुलर डांस रियलटी शो डांस इंडिया डांस में बतौर जज हिस्सा ले रही हैं। इसे लेकर करीना कपूर खान और उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। डांस इंडिया डांस का 7वां (Dance India Dance Season 7) सीजन 22 जून 2019 को ऑन एयर होगा और शो को धीरज धूपर होस्ट करेंगे। ऑडियंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए, मेकर्स ने एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें करीना कपूर खान साथी जजों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) कहती है, कि डांस इंडिया डांस और बढ़ा हो गया है, बेहतर और पहले से ज्यादा एक्साइटिंग हो गया है। यह ऐसा हो गया है कि आप डांस सीरिज के बजाए क्रिकेट मैच देख रहे हों।’ जबकि रफ्तार और बोस्को मार्टिस प्रोमो को परफेक्ट टच दे रहे हैं। यहां देखिए डांस इंडिया डांस 7 का प्रोमो वीडियो-

टीवी पर काम करना कोई बड़ी बात नहीं

करीना कपूर का कहना है कि टीवी में काम करना कोई बड़ी बात नहीं है। करीना कपूर ने हमारी सहयोगी वेबसाइट को करीना कपूर ने कहा कि उन्हें बुरा लगता है कि जब कोई उनसे लगातार कहता है कि आप टीवी पर काम क्यों कर रही हो? लेकिन बिग स्क्रीन एक्टर टीवी पर आते हैं। आज सभी लोग नेटफ्लिक्स और अमेजन देख रहे हैं। हिंदी भाषा के शो देख रहे हैं। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

तैमूर से ज्यादा इम्पोर्टेंट शो नहीं

डांस इंडिया डांस 7 शो के जरिए ही एक्ट्रेस करीना कपूर खान  (Kareena Kapoor Khan) टीवी पर डेब्यू करने वाली हैं। अपने इस नए सफर को लेकर उन्होंने हाल ही में अपनी बात रखी। एक्ट्रेस ने बताया कि वह इस शो के लिए 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करेंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि वह अपने बेटे तैमूर को अपना टाइम देना चाहती हैं। उन्होंने अपनी बात में यह भी कहा कि वह हो सकें तो शो को 12 घंटे भी दे सकती हैं, लेकिन इससे ज्यादा नहीं।

यहां देखिए करीना कपूर खान अपने शो को लेकर क्या कहा…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply