Bigg Boss 13 Finale: खेसारी लाल यादव बिग बॉस फिनाले में सलमान खान संग जमाएंगे रंग, करेंगे परफॉर्म

Bigg Boss 13 Finale: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के ग्रैंड फिनाले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सभी फैंस ये जानने को उत्सुक हैं कि इस बार का खिताब किसके सिर सजेगा। इस बार का फिनाले भी काफी दमदार होने वाला है।

  |     |     |     |   Updated 
Bigg Boss 13 Finale: खेसारी लाल यादव बिग बॉस फिनाले में सलमान खान संग जमाएंगे रंग, करेंगे परफॉर्म
सलमान खान और खेसारी लाल यादव की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 13 Finale: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के ग्रैंड फिनाले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सभी फैंस ये जानने को उत्सुक हैं कि इस बार का खिताब किसके सिर सजेगा। इस बार का फिनाले भी काफी दमदार होने वाला है। बिग बॉस के सेट पर दर्शकों को आज सितारों का जमवाड़ा देखने को मिलेगा। वहीं भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) भी सलमान खान (Salman Khan) संग स्टेज पर रंग जमाते हुए नजर आएंगे।

Bigg Boss 13 Finale Live Streaming: जानिए कब, कहां और कैसे देखें बिग बॉस 13 फिनाले का LIVE टेलिकास्ट

इस दौरान टीवी की मशहूर हस्तियां भी अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों को एंटरटेन करेगी। वहीं शो के होस्ट सलमान खान भी अपने यूनिक स्टाइल डांस से दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे। मीडिया द्वारा खबर मिल रही है कि भोजपुरी स्टार खेसारी लाल भी अपने गाने और डांस से माहौल बनाते नजर आएंगे। खबर यह भी है कि वो सलमान खान के साथ इस समय फिनाले की शूटिंग में व्यस्त हैं।

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ डेब्यू करेंगे आसिम रियाज? इस बॉलीवुड एक्टर का बड़ा दावा

बता दें खेसारी लाल यादव बिग बॉस 13 का हिस्सा भी रहे थे, लेकिन वो बहुत जल्द ही घर से बेघर हो गए थे। खेसारी लाल यादव की एंट्री शो के बीच में ही हुई थी। इसके कुछ हफ्ते तक वे घर में मस्‍ती करते हुए दिखाई दिए थे। खेसारी और शो की फाइनलिस्‍ट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के बीच हुई मस्‍ती को दर्शकों ने खूब पंसद किया था। उनकी और सिद्धार्थ शुक्‍ला (Sidharth Shukla) की कई बार नोंक-झोंक भी हुई थीं।

Biggboss 13 Grand Finale: सिद्धार्थ शुक्ला अपने घर ले जा सकते है बिगबॉस 13 सीजन की चमचमाती ट्रॉफी

अब खेसारी लाल यादव अपने भोजपुरी अंदाज से फिनाले में सलमान खान संग रंग जमाते हुए नजर आएंगे। देखना होगा कि इस बार शो का विनर कौन बनता है। दर्शकों के बीच भी इस बार के सीजन के विनर को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , , ,

    Leave a Reply