Weight Loss Tips: लहसुन और शहद से तेजी से कम होता है वजन, जानिए इन्हें खाने का सही तरीका

वजन (Weight Loss Tips) कम करना जरा भी आसान नहीं है। इसके लिए वर्कआउट के साथ-साथ सही डाइट भी फॉलो करनी पड़ती है। क्या आप जानते हैं कि लहसुन (Garlic) और शहद (Honey) से भी आपका वजन कम होता है।

  |     |     |     |   Published 
Weight Loss Tips: लहसुन और शहद से तेजी से कम होता है वजन, जानिए इन्हें खाने का सही तरीका
लहसुन और शहद। (फोटो- पिक्साबे, सोशल मीडिया)

वजन (Weight Loss Tips) बढ़ाना तो आसान होता है, लेकिन उसे कम करने में पसीने छूट जाते हैं। वजन कम करने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है, यह किसी से नहीं छुपा है। सही एक्सरसाइज के साथ-साथ सही डाइट भी फॉलो करनी पड़ती है। कई बार उन चीजों को ना खा पाने का भी मलाल होता है, जो आपको खूब पसंद होती हैं। क्या आप जानते हैं कि कच्चे लहसुन (Garlic) और शहद (Honey) का कॉम्बिनेशन वजन कम करने में काफी मददगार होता है।

आपको यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन यह सच है। खाली पेट कच्चा लहसुन और शहद खाने से ना सिर्फ यह आपका इम्युन सिस्टम स्ट्रॉन्ग होता है बल्कि यह वजन कम करने में भी आपकी मदद करता है। इसके लिए आप सबसे पहले लहसुन की कुछ कलियों को छील लें और छीलने के बाद उन्हें एक जार में रख लें। अब इस जार में शहद मिलाएं और इसे अच्छी तरह मिक्स कर दें।

रोजाना खाएं लहसुन की एक कली

कुछ घंटों के लिए जार को ऐसे ही छोड़ दें ताकि शहद अच्छी तरह से लहसुन में मिल जाए। अब आप रोजाना इसमें से लहसुन निकालकर खाएं। हर रोज लहसुन की एक कली खाएं। आपको सुबह उठने के बाद खाली पेट इसे खाना होगा। ध्यान रहे कि मुंह में डालने के बाद इसे अच्छी तरह चबाएं। हर रोज इसके सेवन से आपको कुछ ही दिनों में वजन कम होता नजर आएगा।

स्किन के लिए भी फायदेमंद है लहसुन और शहद

लहसुन और शहद के सेवन से आपके शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ भी खत्म होंगे। साथ ही यह कॉम्बिनेशन आपकी स्किन को भी हेल्दी रखने में मदद करता है। दरअसल लहसुन प्राकृतिक रूप से खून साफ करने के लिए जाना जाता है। लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ भी मौजूद होती हैं। आप पानी के साथ भी कच्चा लहसुन खा सकते हैं। इसे खाने से हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल की समस्या से भी निजात मिलती है। लहसुन में कई लाभदायक मिनरल्स और कंपाउंड्स भी पाए जाते हैं।

नोटः खबर में दी गई जानकारी महज सलाह है। यह मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं है। हिंदी रश डॉट कॉम इसकी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: Health Tips: घर पर मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी जूस, हर बीमारी होगी दूर और हमेशा रहेंगे फिट

डॉक्टर के पास जाने की कभी नहीं पड़ेगी जरूरत, जब हर रोज खाली पेट खाएंगे लहसुन, देखिए वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply