Health Tips: रोजाना दूध में शहद मिलाकर पीने से शरीर को होंगे ये 5 फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

दूध (Milk Benefits) में शहद (Honey Benefits) मिलाकर पीने से आपको कई फायदे मिलते हैं। ये आपको कब्ज से लेकर नींद न आने की परेशानी तक, ऐसी कई समस्याओं से राहत दिलाता है। जानिए और भी फायदे।

  |     |     |     |   Updated 
Health Tips: रोजाना दूध में शहद मिलाकर पीने से शरीर को होंगे ये 5 फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान
दूध में शहद मिलाकर पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं(फोटो;यूट्यूब)

दूध (Milk Benefits) हमारे हड्डियों के लिए कितना जरूरी है ये किसी से नहीं छुपा है। लेकिन अगर इसे शहद (Honey Benefits) के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाए, तो इसके फायदे कई गुणा बढ़ जाते हैं और आपकी सेहत के लिए ये किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होता है।

शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टिरिअल और एंटीफंगल प्रोपर्टी होती हैं। वहीं, दूध में विटामिन ए, बी और डी मौजूद होते हैं। इन दोनों को मिलाकर पीने से शरीर से जुड़ी कई परेशानियां भी दूर होती हैं। आईए जानते हैं कि इस एक ड्रिंक (Milk Honey Benefits) से आप क्या-क्या फायदे पा सकते हैं।

1. शहद प्री-बायोटिक्स का एक बेहतरीन सोर्स होता है, ये शरीर में अच्छे बैक्टिरिया के तौर पर जाना जाता है। इसकी वजह से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनता है। दूध के साथ मिलकर इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। इससे आपको कब्ज की परेशानी भी नहीं होती है। इसलिए रात में सोने से पहले या सुबह नाश्ते में इसे शामिल करें।

2. ये ड्रिंक आपको तनाव से भी दूर रखता है। जी हां, आप हैरान न हो! ये आपके नर्व सेल्स को रिलैक्क्स करके आपको किसी तरह के मानसिक तनाव से दूर रखता है। इससे आपका नर्वस सिस्टम भी बेहतर तरीके से काम करता है। रात में सोने से पहले इसे हर रोज पिएं।

3. अगर आपको रात में नींद नहीं आती है, तो शहद और दूध मिलाकर पिएं। सोने से करीब एक घंटा पहले इसे पिएं। जैसा कि ये तनाव कम कर आपको रिलैक्स करता है ऐसे में नींद न आने की परेशानी में भी इसकी ये खासियत काम आती है।

4. अगर खाने के बाद आपको सीने में जलन जैसी परेशानी महसूस हो, तो इसे पिएं। लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए आप बिल्कुल गुनगुने या ठंडे दूध अपनी पसंद के हिसाब से इसे चुनें। कभी भी गर्म दूध का इस्तेमाल न करें।

5. ये आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। ये आपको किसी तरह के बीमारी से लड़ने की मजबूती देता है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट आपकी बॉडी को एनर्जी देता है। साथ ही, ये आपके मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाता है।

जानिए खाली पेट चाय पीने से क्य नुकसान होते हैं…

वीडियो में देखिए वजन कम करने के आसान तरीके…

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply