एसिडिटी खत्म करने के लाजवाब तरीके छुपे हैं आपके किचन में, ये 5 चीजें दिलाएंगी इस परेशानी से झटपट राहत

अनियमित खानपान और बिजी शेड्यूल के बीच कई बार आपको एसिडिटी की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे आप अपने किचन में मौजूद कुछ चीजों से झटपट राहत पा सकते हैं। जानिए इनके बारे में और पाइए एसिडिटी से आराम।

  |     |     |     |   Updated 
एसिडिटी खत्म करने के लाजवाब तरीके छुपे हैं आपके किचन में, ये 5 चीजें दिलाएंगी इस परेशानी से झटपट राहत
एसिडिटी खत्म करने के घरेलू तरीके(फोटो:पिक्साबे)

अनियमित खानपान और बिजी शेड्यूल के बीच कई बार आपको एसिडिटी की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे कई बार आपको पेट दर्द के साथ और भी पेट से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसके लिए आप अक्सर एंटाएसिड दवाइयों की मदद लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे राहत पाने के कई लाजवाब तरीके आपके किचन में मौजूद हैं।

जी हां, किचन में ऐसी कई चीजें हैं जो न सिर्फ एसिडिटी की परेशानी दूर करती हैं, बल्कि इससे कब्ज और पेट के फूलने से भी राहत मिलती है। ये नैचुरल चीजें आपके पेट के लिए काफी सेहतमंद भी होते हैं। तो आप भी जानिए एसिडिटी खत्म करने के घरेलू तरीके।

1. केला एक नैचुरल एंटाएसिड है। इसमें मौजूद फाइबर आपके पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और एसिडिटी से भी राहत दिलाता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद पोटैशियम पेट में म्यूकस प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करता है। म्यूकस आपके पेट में बढ़े एसिड प्रोडक्शन को कम करता है।

2. दूध में मौजूद कैल्शियम न सिर्फ हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि ये एसिडिटी से भी राहत दिलाने में असरदार होता है। कैल्शियम आपकी बॉडी में पीएच लेवल बैलेंस कर एक्सेस एसिड को अब्जॉर्ब करने में मदद करता है। एसिडिटी खत्म करने के लिए हमेशा ठंडा दूध पिएं।

3. छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड एसिडिटी को न्यूट्रालाइज कर इससे आपको आराम दिलाता है। इससे आपको हर्ट बर्न से भी राहत मिलती है। छाछ एक नैचुरल प्रोबयॉटिक होता है। प्रोबयॉटिक पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। साथ ही ये पेट में गैस बनने से रोकते हैं और नतीजन एसिडिटी से छुटकारा दिलाता है।

4. सौंफ में मौजूद विटामिन, मिनरल और फाइबर शरीर में पाचन क्रिया बेहतर बनाते हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंथहोल कम्पाउंट भी इससे आपको कब्ज और एसिडिटी से आराम मिलता है। इसमें मौजूद एंटी अल्सर प्रोपर्टी पेट को रिलैक्स करने में मदद करता है।

5. गुड में मौजूद मैग्नेशियम आपके पेट और आंत को मजबूती देता है। साथ ही ये एक नैचुरल एल्कलाइन की तरह काम करता है और एसिडिटी को न्यूट्रिलाइज करके इससे आराम दिलाता है। आप गुड़ शरबत बनाकर इसके फायदे को उठाएं। इससे पेट को ठंडक भी मिलेगी।

वीडियो में देखिए कैसे बिना जिम जाए करें वजन कम…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply