Health Tips: मोटापा घटाने में मदद करता है ठंडा दूध, जानिए इसे पीने के 5 लाजवाब फायदे

ठंडा दूध पीने के कई फायदे हैं (Cold Milk Benefits)। ये मोटापा घटाने (Weight Loss) के साथ ही आपको एसिडिटी और डिहाइड्रेशन से राहत दिलाता है। जानिए इसके ऐसे ही 5 फायदों के बारे में।

  |     |     |     |   Updated 
Health Tips: मोटापा घटाने में मदद करता है ठंडा दूध, जानिए इसे पीने के 5 लाजवाब फायदे
ठंडे दूध के फायदे(फोटो:पिक्साबे)

दूध का नाम सुनते हैं चाहे बच्चे हो या बूढ़े हर किसी का नाक-भौंह सिकोड़ जाता है। लेकिन दूध आपके शरीर और हड्डियों के लिए कितना फायदेमंद होता है ये किसी से नहीं छुपा है। इसमें मौजूद कैल्शियम, पौटेशियम और कई ऐसे ही जरूरी मिनरल शरीर से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करता है।

लेकिन गर्म से ज्यादा ठंडे दूध के फायदे (Cold Milk Benefits) होते हैं। आप चाहे तो इसमें फ्लेवर मिक्स करके इसे पिएं। इससे इसका टेस्ट काफी बढ़ जाएगा। ठंडे दूध से आपको एनर्जी मिलती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। आईए जानते हैं इसे पीने के लाजवाब फायदों के बारे में।

1. इसे पीने से मोटापा घटता (Weight Loss) है। जैसा कि जब आप ठंडा दूध पीते हैं, तो नॉर्मल तापमान की तुलना में बॉडी का टेम्परेचर कम हो जाता है। इससे कैलोरी और फैट बर्न होती है। इसका नतीजा होता है कि आपका मोटापा धीरे-धीरे घट जाता है।

2. अगर आपको एसिडिटी की परेशानी होती है, तो रोज रात में सोने से पहले एक ग्लास ठंडा दूध पिएं। ये पेट में गैस बनने से रोकता है। साथ ही ये शरीर में घी, मसाला या तेल को पचाने में मदद करता है। ये आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।

3. इसे पीने से आपको डिहाईड्रेशन की परेशानी नहीं होती है। इसलिए गर्मियों में हर रोज सुबह एक ग्लास ठंडा दूध जरूर पिएं। इसमें एलेक्ट्रोल मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाता है। इसलिए कॉफी या चाय की जगह गर्मियों में इसका हाथ थामें।

4. आपको नींद न आने की परेशानी है, तो सोने से पहले ठंडा दूध जरूर पिएं। जैसा कि गर्म दूध में अमिनो एसिड ट्रिप्टोफान पाया जाता है, जो खाने के स्टार्च के साथ आपके दिमाग में घुस जाता है। इससे नींद आने में दिक्कत आती है। वहीं, ठंडे दूध में प्रोटीन होता है। इससे अच्छी नींद आती है।

5. जिम से आने के बाद आप एनर्जी ड्रिंक की जगह ठंडे दूध का इस्तेमाल करें। ये आपकी बॉडी को न सिर्फ एनर्जी देगा, बल्कि आपको तरोताजा भी करेगा। इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर को ताकत और एनर्जी देता है। साथ ही ये मसल्स को रिपेयर करने में भी मदद करता है।

जानिए दूध से आप कैसे अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं…

वीडियो में देखिए मोटापा खत्म करने के तरीके…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply