Health Tips: हर रोज सुबह खाली पेट खाएं अंकुरित चने, रहेंगे हेल्दी और दूर होंगी कई बीमारियां

अंकुरित चना (Sprouted ChickPea Benefits) खाने से आपके शरीर को कई फायदे (Health Benefits) होते हैं। इससे आपको एनर्जी और ताकत मिलती है और कई गंभीर बीमारियां दूर होती हैं।

  |     |     |     |   Updated 
Health Tips: हर रोज सुबह खाली पेट खाएं अंकुरित चने, रहेंगे हेल्दी और दूर होंगी कई बीमारियां
अंकुरित चने खाने के फायदे(फोटो: पिक्साबे)

अंकुरित चना (Sprout Kala Chana) खाने के कई फायदे होते हैं। इससे न सिर्फ आपकी सेहत अच्छी होती है, बल्कि इससे आपको एनर्जी और ताकत भी मिलती है। ये हेल्दी रहने का एक लाजवाब तरीका है।

हर रोज खाली पेट अंकुरित चने (Sprouted ChickPeas Benefits) खाने से आपके शरीर को कई शानदार फायदे मिलते हैं। जानिए इसके ऐसी ही बेहतरीन फायदे और आज ही अपने डाइट में करें शामिल।

इसे तैयार करने की विधि
इसके लिए 25 ग्राम देसी काले चने लेकर अच्छी तरह से साफ कर लें। मोटे चने साफ-सुथरे को अलग करलें। कीडे़ या डंक लगे व टूटे चने निकालकर फेंक देते हैं। शाम के समय 25 से 50 ग्राम चने को स्टील, चीनी या कांच के बर्तन में पानी डालकर 24 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इनमें अंकुर निकलने लगेंगे। अब सुबह उठकर इसे खाली पेट खाएं।

अंकुरित चने खान के फायदे

1. इसमें आयरन और फॉस्फोरस पाया जाता है, जो हिमोग्लोबीन लेवल को बढ़ाता है। इसे हर रोज खाने से खून की कमी और शरीर की कमजोरी दूर होती है।

2. ये ब्लड में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करता है। शरीर में बढ़े ग्लूकोज की क्वांटिटी भी कम करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

3. इसमें कैल्शियम होता है। इसलिए इसे नियमित रुप से खाने से हड्डियां मजबूत होती है और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।

4. इससे आपके फेफड़े मजबूत होते हैं। साथ ही ये खून में कोलेस्ट्रो की मात्रा कंट्रोल करता है और दिल की कई गंभीर बीमारियों से दूर रखता है।

5. अगर आपको अपना वजन कम करना है, तो इसे हर रोज खाली पेट खाएं। आप आटे और चने के सत्तू से बनी रोटियां भी खा सकती हैं।

6. 3 साल तक इसके लगातार अंकुरित चने के सेवन से आपको कुष्ठ रोगों से भी राहत मिलती है।

7. प्रेग्नेंसी के वक्त अगर आपको उल्टी की समस्या हो, तो भूने चने का सत्तू पानी बनाकर पिएं।

जानिए किशमिश के पानी के क्या फायदे होते हैं…

वीडियो में देखिए वजन कम करने के उपाय…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply