हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने से लेकर वजन घटाने तक, जानिए हर सुबह गुनगुना पानी पीने के ये 5 फायदे

हर सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के कई फायदे हैं। इससे आपकी कई परेशानियां दूर होंगी। पेट की चर्बी कम करना हो या हाई ब्लड प्रेशर से राहत, ये कई तरीकों से फायदेमंद होता है। आप भी जानिए इसके और ऐसे ही फायदों के बारे में।

  |     |     |     |   Updated 
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने से लेकर वजन घटाने तक, जानिए हर सुबह गुनगुना पानी पीने के ये 5 फायदे
गुनगुना पानी पीने के फायदे(फोटो:पिक्साबे)

हर सुबह आप उठने के बाद चाय या कॉफी जरूर पीते होंगे। इससे आपको एनर्जी मिलती है और आपकी थकान दूर होती है। लेकिन अगर आप अच्छी सेहत चाहते हैं, तो आपका अपनी ये आदत बदलने की जरूरत है। नहीं, नहीं! हम आपको चाय या कॉफी पीने से मना नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपने मॉर्निंग रुटीन में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है।

आप हर सुबह उठने के बाद खाली पेट एक एक ग्लास गुनगुना पानी पिएं। आप चाहे तो इसमें नींबू और शहद भी मिलाकर पी सकते हैं। ये आपको कई परेशानियों से राहत दिलाने के साथ ही आपको फिट रखेगा। आप भी जानिए इसे पीने के फायदे और यकिन मानिए इसे जानने के बाद आप आज ही अपनी मॉर्निंग रुटीन में इसे शामिल करेंगे।

1. गुनगुना पानी पीने से आपको कब्ज की परेशानी से राहत मिलती है। ये आपके खाने को पचाने में अच्छी तरह मदद करता है। इससे आपकी पाचन क्रिया भी सही तरीके से काम करती है और आंत से जुड़ी परेशानी दूर होती है। इससे आपको सुबह-सुबह होने वाली कब्ज की परेशानी से राहत मिलती है।

2. इससे आपका हाई ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होता है। असल में जब आप गुनगुना पानी पीते हैं, तो आपके शरीर की नसें और आर्टरी फैलती हैं और ब्लड सर्कुलेशन का फ्लो बेहतर होता है। साथ ही आपको माइंड रिलैक्स होता है। इन सबकी वजह से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

3. अगर आप भी अपनी पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं या वजन घटाने, तो हर सुबह इसे पिएं। इसे खाली पेट पीने से आपकी बॉडी का टेम्परेचर बढ़ जाता है। इससे शरीर में मैटाबॉलिक रेट बढ़ता है जिससे बॉडी के एक्सट्रा फैट बर्न होते हैं।

4. इससे आपको दर्द से भी राहत मिलती है। जी हां, पेट में होने वाले किसी तरह के दर्द या मरोड़ से भी इसके सेवन से आपको आराम मिलता है। गुनगुना पानी पीने से आपके पेट के मसल्स रिलैक्स होते हैं। साथ ही ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है इससे भी दर्द से आराम मिलने में मदद मिलती है।

5. जैसा कि गुनगुना पानी पीने से आपकी बॉडी का टेम्परेटर बढ़ता है इससे आपको ज्यादा पसीना आता है। पसीने के साथ आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। इससे आप लंबे वक्त तक फिट और खूबसूरत रहती हैं। आपको बता दें कि टॉक्सिन्स की वजह से कई बार बुढ़ापे की निशानियां जैसे झुर्रियां जल्दी नजर आने लगती है। इसके बाहर निकल जाने से आप इससे राहत पाती हैं।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply