Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है किशमिश का पानी, जानिए इसके 5 फायदों के बारे में

सिर्फ एक कप किशमिश के पानी (Raisin Water Benefits)से आप खुद को ताउम्र सेहतमंद और तंदुरुस्त रख सकते हैं। इससे आपको चाहे हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी हो या एनीमिया की सभी से राहत मिलती है।

  |     |     |     |   Updated 
Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है किशमिश का पानी, जानिए इसके 5 फायदों के बारे में
किशमिश के पानी पीने के फायदे(फोटो:पिक्साबे)

किशमिश (Raisin Benefits) सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है ये हर कोई जानता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसका पानी इससे भी ज्यादा लाभकारी होता है। इसे पीने से कई बीमारियां दूर होती हैं।

जी हां, सिर्फ एक कप किशमिश के पानी से आप खुद को ताउम्र सेहतमंद और तंदुरुस्त रख सकते हैं। तो बिना देर किए आप भी जानिए किशमिश के पानी (Raisin Water Benefits) के फायदों के बारे में।

इस तरह करें इस्तेमाल
एक कप पानी उबाल लें। इसमें लगभग एक मुठ्ठी किशमिश धोकर रातभर भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं और किशमिश को चबाकर खा लें।

सेहत के लिए इसके फायदे
1. किशमिश का पानी आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। ये खाना को पचाने में मदद करता है। इसलिए आपको कब्ज या गैस जैसी परेशानी नहीं होती है।

2. इसमें मौजूद एंटीबैक्टिरिअल प्रोपर्टी मुंह से आने वाली बदबू को दूर करती है। इतना ही नहीं, इसमें मौजूद कैल्शियम से हड्डियां भी मजबूत होती हैं और आयरन एनीमिया से बचाता है।

3. इसके नियमित इस्तेमाल से हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी दूर होती है। इसमें मौजूद फाइबर, पौटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट आपके बढ़े ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

4. किशमिश का पानी आपके शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रोल को ऑक्सिडाइज करता कर इसे बढ़ने से रोकता है। इससे आपको हार्ट से जुड़ी किसी तरह की परेशानी नहीं होती है।

5. ये आपके लीवर को साफ करने का अचूक उपाय है। ये लीवर से गंदगी निकालकर इसे स्वस्थ रखता है और आपको इसकी खराबी से होने वाली बीमारियों से दूर रखता है।

जानिए तुलसी की चाय पीने से आपके शरीर को क्या फायदे मिलते हैं…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply