Health Tips: मिनटों में बनने वाले इस जूस से 24 घंटों में होगी आपके लीवर की सफाई, जानिए कैसे करें इसे तैयार

लीवर शरीर का बेहद जरूरी हिस्सा होता है। इसमें इंफेक्शन या खराबी होने से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसे स्वस्थ रखने के लिए आप घर पर आसान जूस (Liver Detox Juice) बनाएं। इससे 24 घंटों के अंदर लीवर से सारी गंदगी निकाल देगा।

  |     |     |     |   Updated 
Health Tips: मिनटों में बनने वाले इस जूस से 24 घंटों में होगी आपके लीवर की सफाई, जानिए कैसे करें इसे तैयार
लीवर की गंदगी निकालकर इसकी सफाई के लिए बनाएं ये ड्रिंक(फोटो:ट्विटर)

लीवर हमारे शरीर का बेहद जरूरी हिस्सा होता है। ये खून को साफ कर शरीर के पाचन क्रिया से लेकर कई और गतिविधियों को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। अगर इसमें जरा सी भी खराबी आ जाए, तो इसका असर आपके पूरे शरीर पर पड़ता है।

लीवर में इंफेक्शन या खराबी की वजह से आप लीवर कैंसर, पीलिया और सूजन जैसी कई बीमारी हो जाती है। इतना ही नहीं, आपको कई बार कमजोरी और मुंह से बदबू आने जैसी परेशानी भी होती है। यहां जानिए ऐसी एक आसान ड्रिंक, जो आपके लीवर को मात्र कुछ घंटों में साफ कर इसे हमेशा स्वस्थ रखेगा।

आपको ये ड्रिंक बनाने के लिए चाहिए
1. लौकी- ये लीवर के बढ़े आकार को कम करता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, सी के अलावा मैग्नेशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल लीवर के लिए फायदेमंद होते हैं।
2. धनिया- ये पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इससे लीवर पर बोझ कम होता है और ये हेल्दी रहता और अच्छी तरह काम करता है।
3. हल्दी- इसमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेंटरी प्रोपर्टी लीवर को डिटॉक्सीफाई कर सारी गंदगी निकलती है। ये इसे दूषित होने से रोकता है।
4. नींबू- ये भी एक लीवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है।

जानिए इसे तैयार और इस्तेमाल करने का तरीका
एक लौकी लें और इसे अच्छी तरह छीलकर काट लें। अब इसे मीडियम साइज के टुकड़ों में काटकर धो लें। इसमें धनिया के कुछ पत्ते मिलाकर मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें। इसके बाद इसमें एक तिहाई छोटा चम्मच हल्दी और आधा नींबू का रस मिलाएं।

इसे थोड़ा चटपटा टेस्ट देने के लिए इसमें स्वादनुसार काला नमक मिलाएं। इस ड्रिंक को आप नाश्ते से एक घंटे बाद पिएं। ध्यान रखें कि इसे पीने के एक घंटे बाद तक कुछ न खाएं। इतना ही नहीं लीवर के बेहतर फंक्शन के लिए तली-भुनी चीजों और फास्ट फूड से दूर रहें।

जानिए ऐसी 5 निशानियां, जो बताती हैं कि आपका खानपान सही नहीं है…

वीडियो में देखिए बिना जिम गए कैसे घर पर ही नाश्ते की मदद से घटाएं वजन…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply