Beauty Tips: प्रेग्नेंसी के बाद त्वचा पर नजर आने वाले स्ट्रेच मार्क्स हो जाएंगे छूमंतर, अपनाएं ये घरेलू तरीके

प्रेग्नेंसी (Pregnancy Tips) के बाद त्वचा पर अक्सर स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) नजर आने लगते हैं। इससे आपकी खूबसूरती कम हो जाती हैं। इन्हें छुपाने की जगह घरेलू तरीकों से हमेशा के लिए खत्म करें।

  |     |     |     |   Updated 
Beauty Tips: प्रेग्नेंसी के बाद त्वचा पर नजर आने वाले स्ट्रेच मार्क्स हो जाएंगे छूमंतर, अपनाएं ये घरेलू तरीके
प्रेग्नेंसी के बाद नजर आने वाले स्ट्रेच मार्क्स(फोटो:यूट्यूब)

प्रेग्नेंसी (Pregnancy Tips) के बाद अक्सर आपकी त्वचा पर सफेद या रेड कलर के मार्क्स नजर आते हैं। इन्हें स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) कहते हैं। लेकिन कई बार ये अचानक वजन बढ़ने या घटने और हार्मोन्स में बदलाव होने की वजह से भी होते हैं। ये जिद्दी मार्क्स जल्दी जाने का नाम नहीं लेते हैं।

इससे आपकी खूबसूरती में कम आ जाती है। इन्हें छुपाने के लिए आप कई मशक्कत करती हैं। पर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, इसके लिए आप हमारे बताए घरेलू तरीके (Home Remedies) अपनाएं और देखिए ये कैसे हो जाएंगे छूमंतर।

1. सोने से पहले हर रोज स्ट्रेस मार्क्स पर एलो वेरा जेल लगाकर मालिश करें। कुछ हफ्तों तक हर रोज ऐसा करें। ये इन्हें खत्म करने के साथ ही त्वचा को बनाएगा कोमल।

2. नींबू में मौजूद ब्लीचिंग प्रोपर्टी इन्हें खत्म करने में असरदार होती है। कुछ दिनों तक हर रोज स्ट्रेच मार्क्स पर नींबू का रस लगाएं। दिन में एक से दो बार ऐसा करें।

3. विटामिन ई ऑयल दाग-धब्बों को खत्म करने में असरदार होता है। प्रभावित एरिया पर लगाकर दो मिनट तक मालिश करें। दिन में दो-तीन बार इसका इस्तेमाल करें।

मार्केट में आपको विटामिन ई के कैप्सूल आसानी से मिल जाएंगे। इन्हें काटकर इनका तेल निकालकर इस्तेमाल करें।

4. नींबू की तरह आलू में ब्लीचिंग और स्किन लाइटनिंग प्रोपर्टी होती है, जो इन मार्क्स को खत्म करता है। एक आलू का टुकड़ा लें और इस पर रगड़ें। दिन में दो से तीन बार ऐसा करें।

5. रोज रात में सोने से पहले इन मार्क्स पर ऑलिव ऑयल लगाकर मालिश करें। आप चाहे तो इसकी जगह स्वीट आल्मंड ऑयल भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

जानिए तैमूर अली खान जैसे बच्चे के लिए प्रेंग्नेसी में क्या खाएं…

वीडियो में देखिए बढ़े वजन को घर बैठे कैसे कम करें…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply