Beauty Tips: जैकलीन फर्नांडिस जैसी घनी और लंबी पलकें चाहिए, तो मस्कारा नहीं, ये घरेलू नुस्खे अपनाएं

जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) जैसी घनी पलकों (Thick And Long Eyelashes) के लिए आप महंगे मस्कारा की जगह घरेलू नुस्खों की मदद लें। इससे कुछ वक्त में ही आपको मिलेंगी खूबसूरत पलकें।

  |     |     |     |   Published 
Beauty Tips: जैकलीन फर्नांडिस जैसी घनी और लंबी पलकें चाहिए, तो मस्कारा नहीं, ये घरेलू नुस्खे अपनाएं
जैकलीन फर्नांडिस की तरह घनी पलकें के लिए घरेलू नुस्खों अपनाएं (फोटो:विरल/मानव)

घनी पलकें (Thick And Long Eyelashes) आपकी आंखों की खूबसूरती बढ़ा देती हैं। लेकिन हर कोई इतना खुशकिस्मत नहीं होता है कि उसकी पलकें लंबी और घनी हो। इन्हें खूबसूरत दिखाने के लिए आप महंगे से महंगे मस्कारा पर पैसे खर्च करती हैं। पर अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है।

अगर आप भी चाहती हैं कि जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) जैसे आपकी पलकें भी घनी और लंबी हो, तो घरेलू नुस्खे अपनाएं। ये घरेलू तरीके (Home Remedies) कुछ ही वक्त में आपको ऐसी पलकें देंगे। आप भी जानिए इन्हें और बढ़ाइए अपनी खूबसूरती।

नोट- इन नुस्खों को आपको कुछ महीनों तक नियमित रूप से इस्तेमाल करना होगा।

1. सोने से पहले पलकों पर हर रोज पलकों पर नारियल तेल मस्कारा वैंड या उंगलियों की मदद से लगाएं। सुबह इसे धो लें। इसमें मौजूद प्रोटिन इन्हें खूबसूरत बनाएगा।

2. एलो वेरा में मौजूद मिनरल और विटामिन भी पलकों को खूबसूरत बनाते हैं। सोने से पहले इसके पलकों पर अच्छी तरह लगाएं और सुबह धो लें।

3. आप पेट्रोलियम जैली से कोमल होंठ के अलावा घनी पलकें भी पा सकती हैं। सोने से पहले इसे पलकों पर लगाएं। सुबह उठकर धो लें।

4. विटामिन ई कैप्सूल लें। इसे काटकर इसका ऑयल निकाल लें और पलकों पर अच्छी तरह लगाएं। कुछ घंटों बाद इसे धो लें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पलकों को खूबसूरत बनाएंगे।

5. ग्रीन टी न सिर्फ हेल्थ के लिए अच्छी होती है, बल्कि इससे आप खूबसूरत पलकें पा सकती हैं। ग्रीन टी बैग लें और आधा कप पानी में उबाल लें। ठंडा होने पर इस पानी को पलकों पर अच्छी तरह लगाएं।

जानिए गोरी त्वचा पाने के क्या हैं आसान घरेलू नुस्खे…

वीडियो में देखिए पेट्रोलियम जैली से कैसे अपना मेकअप का खर्चा बचा सकती हैं…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply