Holi 2018: होली पर ये गाने मचाएंगे धूम…रंग बरसे से लेकर बलम पिचकारी

होली पर बजेंगे ये गाने..झूम उठेंगे लोग

  |     |     |     |   Updated 
Holi 2018: होली पर ये गाने मचाएंगे धूम…रंग बरसे से लेकर बलम पिचकारी
होली पर बजेंगे ये गाने..झूम उठेंगे लोग

होली रंगों का त्यौहार है जिसे वसंत ऋतु में मनाया जाता है| इस दिन सभी लोग रंगों में रंग जाते हैं| ना सिर्फ भारतीय बल्कि यह नेपाली लोगों का त्यौहार भी है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन का होता है| खासकर यह भारत तथा नेपाल में मनाया जाता है। न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में रह रहे हिन्दू भी इस त्यौहार को मानते हैं|

होली से पहले होलिका जलायी जाती है, जिसे होलिका दहन के नाम से जाना जाता है| दूसरे दिन, लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल इत्यादि फेंकते हैं, ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी दुश्मनी को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं। एक दूसरे को रंगने और गाने-बजाने का दौर दोपहर तक चलता है। इसके बाद स्नान कर के विश्राम करने के बाद नए कपड़े पहन कर शाम को लोग एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं, गले मिलते हैं और मिठाइयाँ खिलाते हैं।

इस दिन लोग बॉलीवुड के गानों के रंग में भी रंग जाते हैं| आइये देखते हैं कुछ इन्ही गानों को जो आज पूरे दिन छाए रहेंगे-

रंग बरसे भींगे चुनर वाली रंग बरसे- अमिताभ बच्चन और रेखा पर फिल्माया गया ये गाना आज भी लोगों का पसंदीदा गाना है|

 

अंग से अंग लगाना- डर फिल्म का ये गाना भी लोगों के बीच खासा मशहूर है जहाँ परिवार एक साथ होली मनाता है|

हौले-हौले – होली पर मासुम प्यार को इस गाने में समेटा गया है|

लहू मुंह लग गया- प्यार जताते हुए इस गाने पर होली खेलने का मजा ही कुछ और है|

बलम पिचकारी- इस गाने को लोग अपने दोस्तों के साथ झुम-झूम कर सुनते हैं-

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply