प्रिंयका चोपड़ा निक जोनस वेडिंग: ये हैं वो महान पंडित, कराने जा रहे हैं ‘निकयांका’ की हिंदू परंपरा से शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी आज हिंदू परंपरा से होने वाली है। पंडित चंद्रशेखर शर्मा 'निकयांका' की शादी कराने के लिए बेंगलुरु से जोधपुर पहुंचे हैं।

  |     |     |     |   Updated 
प्रिंयका चोपड़ा निक जोनस वेडिंग: ये हैं वो महान पंडित, कराने जा रहे हैं ‘निकयांका’ की हिंदू परंपरा से शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी आज हिंदू परंपरा  से होने वाली है। इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। हम उनके पंडित चंद्रशेखर शर्मा के बारे में बताने जा रहे हैं। पंडित चंद्रशेखर शर्मा भारत के विख्यात पंडित हैं। ये इसके बाद अंबानी परिवार की शादी आनंद पीरामल और ईशा अंबानी की शादी भी कराएंगे। इसके अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर भी पूजा-पाठ करा चुके हैं। पंडित चंद्रशेखर शर्मा बड़ी-बड़ी हस्तियों के घर पूजा-पाठ और शादी कराने के लिए प्रसिद्ध हैं।

बेंगलुरु से पंडित चंद्रशेखर शर्मा अपनी टीम के साथ राजस्थान, जोधपुर पहुंच चुके हैं। पांच पंडितों के साथ पंडित चंद्रशेखर शर्मा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी कराएंगे। पंडित चंद्रशेखर शर्मा सारे मंत्रों को अंग्रेजी में बोलेंगे। इसके बाद निक जोनस की शादी होगी। हालांकि हमनें देखा था कि रोका सेरेमनी के दौरान निक जोनस ने मंत्रों को अंग्रेजी में दुहराया था। इसके बाद पंडित कमलनाथ मिश्र ने मीडिया को बताया था कि निक बहुत नेक इंसान हैं। वे क्रिश्चन हैं लेकिन सनातन नियमों का पालन भी वे बहुत श्रद्धा से किए। इस आधार पर कहा जा सकता है कि शादी के मंत्रों को भी अंग्रेजी में बोला जाएगा।

Posted by Chandra Shekar Sharma on Saturday, February 24, 2018

 

पंडित चंद्रशेखर शर्मा के फेसबुक प्रोफाइल को देखने बाद पता चलता है कि ये फिलहाल बेंगलुरु में ही ‘मार्गदर्शन’ के साथ जुड़कर काम करते हैं। इससे यह भी पता चल रहा है कि पंडित चंद्रशेखर शर्मा बेंगलुरु के निवासी हैं। सेंट जोसेफ कॉलेज से इन्होंने पढ़ाई की है। वैसे मीडिया में यह भी कहा जा रहा है कि ये मूलरूप से राजस्थान के पाली जिला के राणावास के रहने वाले हैं। लेकिन इनके फेसबुक प्रोफाइल में इसका जिक्र नहीं है। एक बार फिर निक जोनस और उनका परिवार भारतीय परिधान में नजर आएगा।

 

यहां तस्वीरों में देखिए पंडित चंद्रशेखर शर्मा की लाइफ

Posted by Chandra Shekar Sharma on Monday, October 8, 2018

New year puja

Posted by Chandra Shekar Sharma on Friday, November 9, 2018

Posted by Chandra Shekar Sharma on Saturday, July 14, 2018

 

यहां देखिए प्रियंका-निक के शादी का वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रवि गुप्ता

पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.

ravi.gupta@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , ,

Leave a Reply