कन्नड़ और बॉलीवुड एक्टर गिरीश कर्नाड का लम्बी बीमारी के बाद हुआ निधन, सलमान खान के साथ साझा की थी स्क्रीन

81 साल की उम्र में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गिरीश कर्नाड (Girish Karnad) का एक लम्बी बीमारी के चलते सोमवार को निधन हो गया। गिरीश कर्नाड काफी समय से बीमार चल रहे थे। गिरीश कर्नाड बॉलीवुड के दबंग खान उर्फ सलमान खान (salmaan khan) के साथ भी नजर आ चुके हैं।

  |     |     |     |   Published 

एक बेहतरीन एक्टर, लेखक और नाटककार गिरीश कर्नाड (Girish Karnad) का सोमवार को बेंगलुरु में  81 वर्ष की उम्र में निधन (Passed Away) हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके शरीर के कई पार्ट ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया था। इतना ही नहीं उन्हें सांस लेने में भी काफी परेशानी होती थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। इस शानदार एक्टर की मौत से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ चुकी है।

एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘एक था टाइगर’ (Ek Tha Tiger) और ‘टाइगर जिंदा है’ (Tiger Zinda Hai) में भी शानदार रोल करते हुए नजर आएं थे। इसके अलावा उन्होंने साउथ की भी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू चलाया था। एक्टर गिरीश कर्नाड का जन्म 19 मई 1938 को महाराष्ट्र के माथेरान में  एक कोंकणी परिवार में हुआ था। सिर्फ एक्टिंग की दुनिया में ही नहीं बल्कि गिरिश कर्नाड की पकड़ हिंदी के अलावा कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा पर भी अच्छी खासी थी।

अपने करियर की शुरुआत उन्होंने थिएटर की दुनिया से की थी। इसके साथ ही उन्हें फिल्म भूमिके के लिए नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था, जोकि 1978 में आई थी। इसके अलावा एक्टर को 1998 में ज्ञानपीठ अवॉर्ड भी मिला था। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म ‘संस्कार’ से अपना एक्टिंग और स्क्रीन राइटिंग में डेब्यू किया था। वहीं, सबसे बड़ी बात ये रही कि इस फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा का पहला प्रेजिडेंट गोल्डन लोटस अवार्ड हासिल किया था। इसके अलावा एक्टर शिकागो विश्वविद्यालय के फुलब्राइट महाविद्यालय में विजिटिग प्रोफेसर भी रह चुके हैं। हिंदी रश की तरफ से भी एक्टर  गिरीश कर्नाड को श्रद्धांजलि।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: तृप्ति शर्मा

दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।

tripti.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply