मयूरी कांगो-आयशा कपूर और मंदाकिनी जैसी ये 8 अभिनेत्रियां आज जी रही हैं गुमनामी की ज़िन्दगी, कर रही हैं ये काम

एक समय पर बॉलीवुड में राज करने वाली ये 8 अभिनेत्रियां (Actresses) आज जी रही हैं गुमनामी की ज़िन्दगी। जी हां लाखों दिलों को धड़काने वाली ये एक्ट्रेसेस आज कहा लापता है कोई नहीं जनता।

  |     |     |     |   Published 

आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म दंगल (Dangal) से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने धर्म के नाम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री को बाय बाय कह दिया है| ज़ायरा भले ही बॉलीवुड में सिर्फ 2 फिल्म पुरानी हों लेकिन उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था| दंगल से हिट हुई तो उन्हें सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्म मिली| इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाया| जल्द ही वो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ द स्काई इज़ पिंक में नज़र आने वाली हैं| हालाँकि फ़िल्मी सफर के शुरुआत में ही जिस इंडस्ट्री ने उन्हें पहचान दिलाई उन्होंने उसे छोड़ दिया है| लेकिन ज़ायरा ही ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं बल्कि बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस रही हैं जिन्होंने सुपरहिट होने के बाद अचानक ही बॉलीवुड फिल्में करनी छोड़ दी और गुमनाम हो गयीं| इस स्टोरी में हम आपको ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं|

मयूरी कांगो

90 के दशक की एक्ट्रेस मयूरी कांगो (Mayuri Kango) को ‘पापा कहते हैं’ फिल्म बहुत पहचान मिली| उनकी खूबसूरती और एक्टिंग ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया| लेकिन कुछ ही सालों के करियर के बाद मयूरी ने फिल्में करनी छोड़ दी| 2009 में आयी फिल्म ‘कुरबां’ उनकी आखिरी फिल्म थी| अब आप सोच रहे होंगे कि फिल्में छोड़ने के बाद मयूरी क्या कर रही हैं? तो बता दें कि उन्होंने गूगल इंडिया ज्वाइन कर लिया है जहां पर वो इंडस्ट्री हेड के तौर पर काम कर रही हैं|

आयशा कपूर

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ में ना सिर्फ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रानी मुखर्जी (Rani Mukerjee) बल्कि एक और एक्ट्रेस की परफॉरमेंस लोगों को बेहद ही पसंद आयी थी और ये एक्ट्रेस थी आयशा कपूर जिन्होंने रानी मुखर्जी के बचपन का किरदार निभाया था| साल 2005 में आई इस फिल्म के बाद आयशा कपूर ने ‘सिकंदर’ नांम की फिल्म की थी हालाँकि इसके बाद वो बॉलीवुड से दूर हो गयीं|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: तृप्ति शर्मा

दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।

tripti.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply