सोनाक्षी सिन्हा ने पापा शत्रुघन सिन्हा के भाजपा छोड़ने पर कहा, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने नहीं किया आदर

हिन्दुस्तान टाइम्स के अवार्ड फंक्शन में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी ने मीडिया से भी मुलाकात की। सोनाक्षी ने बताया कि उनके पिता शत्रुघन सिन्हा ने आखिर क्यों बीजेपी का साथ छोड़ दिया। सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं कि बीजेपी पार्टी सीनियर लीडर का आदर करना नहीं जानती।

  |     |     |     |   Updated 

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने सांसद और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को इस बार के लोकसभा चुनाव में पार्टी का टिकट नहीं दिया हैं। उनकी जगह पटना साहिब से भाजपा ने रवि शंकर प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसी खबरें आ रही है कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं। अब फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पिता के पक्ष में एक बयान दिया है।

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने कहा की उनके पिता ने बहुत पहले ही भाजपा को छोड़ दिया था। पार्टी की गुटबाजी के कारण उनके पिता और लाल कृष्ण अडवाणी को सम्मान नहीं मिल रहा था। जिससे वो काफी आहात थे। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बयान में कई सारी बातो का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बहुत पहले ही पार्टी से अलग हो गए थे।

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि उनके पिता को पार्टी में वो सम्मान नहीं मिल रहा था जिसके वो हक़दार रहे हैं। उन्होंने कहा की जब अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण अडवाणी के समय मेरे पिता ने पार्टी को ज्वॉइन किया था तबसे उन्हें एक अलग सम्मान दिया जाता था। लेकिन कुछ समय से पार्टी में होनेवाली गुटबाजी से मेरे पिता के साथ गलत किया जा रहा था। इस वजह से उन्होंने पार्टी से दूरी बना ली थी।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: तृप्ति शर्मा

दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।

tripti.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , , ,

Leave a Reply