Lok Sabha 2019: मनोज तिवारी- रवि किशन ने चखा जीत का स्वाद, दिनेश लाल निरहुआ के हिस्से आई हार, देखिए वीडियो

लोक सभा चुनाव (Lok Sabha Election Results 2019) खत्म हो चुका है और परिणाम सभी के सामने है। भोजपुरी सिनेमा के कुछ दिग्गज भी इस चुनाव में शरीक हुए थे। जिसकी जानकारी आप इस वीडियो में देखने वाले हैं। अहम सवाल ये है कि क्या निरहुआ को बीजेपी पार्टी ने बली का बकरा क्यों बनाया ?

  |     |     |     |   Updated 

भोजपुरी की दुनिया (Bhojpuri Cinema) के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) यूपी के आजमगढ़ जिले (Azamgarh) से बीजेपी पार्टी की तरफ से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और हार गए। वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। अखिलेश यादव ने  दिनेशलाल यादव को 254069 वोट से हराया। दिनेशलाल यादव को 350089 वोट मिले  जबकि अखिलेश यादव को 604158 वोट मिले हैं। आपको बता दें कि इससे पहले यह सीट अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव के हाथ में थी।

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) नॉर्थ ईस्ट लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार चुनाव लड़े और जीत गए। मनोज तिवारी  को 785262 वोट मिले।  उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 363969 वोटों से हराया।  शिला दीक्षित को 421293 वोट मिले। जबकि दिल्ली की तीसरी बड़ी पार्टी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दिलीप पांडेय  को 190586 वोट मिले।

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari Family) ने अपनी पोलिटिकल करियर समाजवादी पार्टी (Smajwadi Party) के साथ शुरू किया। साल 2009 में मनोज तिवारी ने मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) की सपा पार्टी से चुनाव भी लड़ा। मनोज तिवारी ने यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) जिले से बीजेपी प्रत्याशी आदित्य योगीनाथ (Aditya Yoginath) के सामने चुनाव लड़ा जिसमे उनकी करारी हार हुई।

उत्तर प्रदेश (UP) के गोरखपुर (Gorakhpur) जिले से लोकसभा का चुनाव 2019  में रवि किशन को (Ravi Kishan) 715010 वोट मिले हैं।  उन्होंने गठबंधन समर्थन से उतारे गए  समाजवादी पार्टी के रामभुआल निषाद को 301664 बड़े मार्जन से हराया।  रामभुआल निषाद को  414340 वोट मिले।  एक्टर और अब नेता रवि किशन एक अच्छे मार्जिन से चुनाव जीत गए हैं। उनका सांसद बनने का सपना साकार हो गया है। जीतने के बाद रवि किशन ने अपनी जीत का सर्टिफिकेट लिया। आइए जानते हैं रवि किशन के राजनीतिक जीवन, फ़िल्मी जीवन और व्यक्तिगत जीवन के बारे में।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: तृप्ति शर्मा

दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।

tripti.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply