करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया बन गयीं नागिन, देखिये PHOTO

वीरे दी वेडिंग पर चढ़ा नागिन का बुख़ार, यहाँ देखिये उनकी तस्वीरें

  |     |     |     |   Published 
करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया बन गयीं नागिन, देखिये PHOTO
वीरे दी वेडिंग पर चढ़ा नागिन का बुख़ार, यहाँ देखिये उनकी तस्वीरें

नागिन टीवी का सबसे चाहिता शो रह चूका है| इस बार इस शो का तीसरा सीज़न आने वाला है ऐसे में हाल में ही करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया इस शो पर अपनी फिल्म वीरे डी वेडिंग के प्रमोशन के लिए पहुंची थी| ये फिल्म आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो चुकी है| इस शो पर पहुंची करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया को नागिन की तरह पोज़ करते हुए देखा गया|

नागिन’ सीरियल के दोनों सीरीज में मौनी रॉय और अदा खान लीड रोल में थीं। दोनों ही सीजंस दर्शकों को बहुत पसंद आये थे| अब कहा जा रहा है इस बार इस सीरियल में पहले से ज्यादा स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया। इसमें करिश्मा तन्ना के अलावा अनीता हसनंदानी लीड रोल में है और अदा खान की जगह वो लेने वाली है| आइये जानते हैं की इस शो में कौन-कौन से कलाकार क्या किरदार निभाने वाले हैं|

करिश्मा तन्ना के अलावा अनीता हसनंदानी लीड रोल में है हालाँकि इसके अलावा एकता कपूर ने नागिन 3 के इस परिवार में बद्तमीज़ दिल और नागार्जुन जैसे सीरियल में दिख चुके पीरल वी पुरी , सुरभि के अपोजिट नज़र आने वाले हैं| वहीँ पहले सीजन में ये रोल अर्जुन बिजलानी ने और दूसरे में करणवीर बोहरा ने निभाया था।

इसके अलावा रक्षंदा खान और चेतन हंसराज को भी नागिन 3 में शामिल किया गया है। इनकी जोड़ी इस शो में कुछ नया लेकर आने वाली है| वहीँ रजत टोकस नागराज के किरदार में हैं जिनका लुक हाल में ही सामने आया था और इसे देखकर सभी हैरान भी हो गए थे| प्रोड्यूसर एकता कपूर का मच अवेटेड सीरियल ‘नागिन 3’ के शुरू होने का इतजार फैन्स बहुत ही देर से कर रहे हैं| टीवी पर इस सीरियल के दोनों पार्ट ने टीआरपी के मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया था।

क्या आप नागिन 3 के लिए एक्साइटेड हैं? नीचे कमेंट्स में बताइए|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply