OMG! एक ‘KISS’ को लेकर होने वाले पति से नाराज़ हैं प्रियंका चोपड़ा, क्या लेंगी सात फेरे?

प्रियंका चोपड़ा ने हाल में ही एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि वो किस बात पर निक जोनास से नाराज़ है?

  |     |     |     |   Published 
OMG! एक ‘KISS’ को लेकर होने वाले पति से नाराज़ हैं प्रियंका चोपड़ा, क्या लेंगी सात फेरे?
प्रियंका चोपड़ा ने हाल में ही एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि वो किस बात पर निक जोनास से नाराज़ है?

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास की शादी अब एक और दिन में ही होने वाली है 2 दिसंबर को दोनों की शादी होने वाली है | अब जब उनकी शादी में कुछ ही समय बचा है इस बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने एक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप के बारे में कई खुलासे किये हैं| अब एक तरफ जहाँ प्रियंका चोपड़ा को निक जोनास के बरात का इंतज़ार है वहीँ वो अपने होने वाले  दूल्हे से एक बात को लेकर  नाराज़ हैं|

दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान निक के बारे में एक ऐसी बात कही है जिसे जानने के बाद आप हैरान हो जाएंगे| प्रियंका चोपड़ा  ने बताया है कि निक से वो किसी बात को लेकर वो नाराज़ हैं| प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि एक दिन उन्होने निक को अपने घर पर बुलाया| उस दौरान घर पर उनकी माँ आयी हुई थी|  निक को अपनी मां से मिलवाने के बाद वो जब बाहर जाने लगे तो निक ने सिर्फ प्रियंका की पीठ थपथपाई| प्रियंका ने कहा उस दौरान हमारे बीच KISS जैसा कुछ भी नहीं हुआ जिसकी वजह से मैं, निक से अभी तक अपसेट हूँ|

वहीँ इस बात पर अपनी सफाई देते हुए निक ने कहा कि वहां पर प्रियंका की मां भी मौजूद थीं इसलिए मैंने पहली मुलाकात में ऐसा करना सही नहीं समझा| निक ने कहा कि मैंने सोचा कि प्रियंका की माँ के साथ कुछ रिस्पेक्टफुल मुलाकात हो वहीँ प्रियंका ने कहा कि ये कुछ ज्यादा ही रिस्पेक्टफुल मुलाकात थी|

गौरतलब है कि प्रियंका और निक जोधपुर में हैं जहाँ पर उनकी शादी का प्रोग्राम चल रहा हैं| देश विदेश से उनके दोस्त शादी में शामिल होने के लिए पहुँच रहे है| प्रियंका चोपड़ा की शादी के लिए परिणीति चोपड़ा, अर्पिता खान शर्मा, सब्यसाची, मिकी कॉन्ट्रैक्टर, गणेश हेगड़े पहुँच चुके हैं|

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply