Bigg Boss 13: घर से बाहर हुआ ये मजबूत कंटेस्टेंट, इसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर से क्र‌िसमस के मौके पर एक बड़ी खबर सामने आई है। घर के अंदर से एक ऐसा कंटेस्टेंट बाहर हो गया है जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। इस खबर से बिग बॉस देखने वाले भी हैरत में पड़ जाएंगे। आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि इतने मजबूत कंटेस्टेंट हो घर से बाहर करना पड़ा।

  |     |     |     |   Updated 
Bigg Boss 13: घर से बाहर हुआ ये मजबूत कंटेस्टेंट, इसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा
सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर से क्र‌िसमस के मौके पर एक बड़ी खबर सामने आई है। घर के अंदर से एक ऐसा कंटेस्टेंट बाहर हो गया है जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। इस खबर से बिग बॉस देखने वाले भी हैरत में पड़ जाएंगे। आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि इतने मजबूत कंटेस्टेंट हो घर से बाहर करना पड़ा।

बिग बॉस के घर से मजबूत कंटेस्टेंट विकास गुप्ता (Vikas gupta) की विदाई हो गई है। बिग बॉस 11 के फ़ाइनल में जगह बनाने वाले विकास गुप्ता को इस बार घर से बहुत जल्दी ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा। इसी के साथ ही देबोलीना भट्टाचार्जी को भी बिग बॉस का सफर खत्म हो गया है। देबोलीना भट्टाचार्जी में स्वास्थ्य कारणों के चलते शो से दूरी बना ली है। बताया जा रहा है कि पीठ में चोट लगने और उनके मेडिकल वजहों से बाहर जाने का फैसला किया गया। देबोलीना की डॉक्टर ने को रिपोर्ट्स दी हैं उसमें उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक विकास गुप्ता के शो से बाहर होने के पीछे बताया जा रहा है उनकी एकता कपूर के साथ एक थाईलैंड की ट्रिप थी। इस ट्रिप की वजह से ही उन्होंने घर से बाहर होने का फैसला किया था। अगर वो घर में बने रहते तो उन्हें एकता के साथ अपनी ट्रिप कैंसल करनी पड़ती और वह ऐसा नहीं कर सकते थे। अगर वो अपनी ट्रिप कैंसल करते तो उन्हें कई और प्रोफेशनल नुकसान भी हो सकते थे।

विकास गुप्ता के घर से बाहर होने पर घर के अंदर मौजूद कंटस्टेंट हो काफी तगड़ा झटका लगा है। घर के अंदर किसी ने भी ऐसा नहीं सोचा था कि विकास गुप्ता घर जाएंगे। वहीं इस खबर को सुनने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल हक्के-बक्के ही रह गए। विकास जिस तरह से खेल रहे थे उससे कुछ ही दिनों में उनके बहुत से फैंस बन गए थे। सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वालों की लंबी लिस्ट बन गई थी।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , ,

    Leave a Reply