राम सिया के लव कुश में नजर आएंगे बॉलीवुड के ये फेमस एक्टर, शो देवों के देव महादेव में निभाया था अहम किरदार

कलर्स (Color) चैनल के शो राम सिया के लव कुश (Ram Siya Ke Luv Kush) में अब एक्टर सुरेंद्र पाल (Surendra Pal) जल्द ही नजर आने वाला हैं। इस शो में वो किस तरह का किरदार निभाएंगे और क्या होगा उनके किरदार का नाम जानिए पूरी डिटेल यहां।

  |     |     |     |   Updated 
राम सिया के लव कुश में नजर आएंगे बॉलीवुड के ये फेमस एक्टर, शो देवों के देव महादेव में निभाया था अहम किरदार
सुरेंद्र पाल राम सिया के लव कुश शो में आएंगे नजर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कलर्स (Colors)  पर 5 अगस्त से शो राम सिया के लव कुश (Ram Siya Ke Luv Kush) शुरु हुआ था। इस शो ने धीरे-धीरे करके लोगों के मन में अपनी जगह बनाना शुरु कर दी है। इस शो के जरिए भगवान राम (Ram) और माता सीता (Sita) सहित दोनों के बेटे लव (Luv) और कुश (Kush) के जीवन को लोगों के सामने लेना का प्रयास बखूबी तरीके से किया जा रहा है। वहीं इस शो में एक और प्रसिद्ध एक्टर की एंट्री होने वाली है, जोकि ऐसे ही कई शोज में लीड रोल निभाते हुए नजर आ चुके हैं। यहां हम बात कर रहे हैं एक्टर सुरेंद्र पाल (Surendra Pal) की।

दरअसल टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर सुरेंद्र पाल (Surendra Pal Ram Siya Ke Luv Kush) राजा दशरथ की भूमिका निभाएंगे, जो रामायण के मुख्य पात्रों में से एक है। उन लोगों के लिए जो राजा दशरथ के बारे में नहीं जानते, उन्हें हम बता दें कि वह अजा और इन्दुमती के बेटे थे और उनकी तीन पत्नियाँ थीं- कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा। वहीं, उनके चार बेटे थे पुत्र राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न। ऐसी उम्मीद है कि एक्टर जल्द  इसकी शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

सुरेंद्र पाल का ऐसा रहा है वर्क फ्रंंट

वहीं, एक्टर सुरेंद्र पाल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में हिंदी फिल्मों से की थी। उनमें खुदा गवाह, शहर, जोधा अकबर जैसी फिल्मों के नाम शामिल है। इसके साथ ही एक्टर सुरेन्द्र  कई टीवी सीरियल और शोज में काम कर चुके हैं,  जैसे कि शक्तिमान, महाभारत, वो रहने वाली महलो की, देवों के देव महादेव, लेफ्ट राईट लेफ्ट, विष्णुपुराण। आपको राजा दशरथ के रोल में एक्टर सुरेंद्र पाल कैसे लगेगे हमें कमेंट करके जरूर बताइए।

पुनीत इस्सर के ‘महाभारत’ का दिल्ली में होगा मंचन, देखने को मिलेगा कुछ नया

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply