TRENDING NEWS: सिलसिला बदलते रिश्तों का से लेकर, ये रिश्ता क्या कहलाता है तक, पढ़ें टीवी की 5 खबरें

आज की खास खबरों में देखिए हिना खान से लेकर विकास गुप्ता तक, Top 5 Tv News

  |     |     |     |   Published 
TRENDING NEWS: सिलसिला बदलते रिश्तों का से लेकर, ये रिश्ता क्या कहलाता है तक, पढ़ें टीवी की 5 खबरें
आज की खास खबरों में देखिए हिना खान से लेकर विकास गुप्ता तक, Top 5 Tv News

सिलसिला बदलते रिश्तों का में होने वाली है एक है नई एंट्री, बदल जायेगी सीरियल की कहानी- सिलसिला बदलते रिश्तों का अपनी कहानी के चलते लोगों को खुद से जोड़े हुए है ऐसे में अब इस सीरियल में एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला हैं जिसकी वजह से आप सभी हैरान हो जाएंगे| जी हाँ! जल्द ही मेकर्स इस शो में एक नई एंट्री कराने वाले है| ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि इस शो में दोबारा नंदिनी की एंट्री होगी तो ऐसा नहीं है क्योंकि उनकी जगह पर अबीगैल पांडे की एंट्री होगी जिसपर कुणाल का दिल आ जाएगा| हालाँकि अबीगैल मौली और कुणाल के बीच की दूरियां बढ़ाने की जगह उनकी दूरियां मिटाने वाली है क्योंकि उनका किरदार बहुत ही पॉसिटिव होगा|

ये रिश्ता क्या कहलाता है की इस एक्ट्रेस ने की मंदिर में शादी, दुल्हन के रूप में सजी तो ऐसा था लुक

ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस पारुल चौहान अब शादी के बंधन में बंध गयी हैं| स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आपने उन्हें सुवर्णा का किरदार निभाते हुए देखा होगा| पारुल चौहान ने आज मुंबई में टीवी एक्टर चिराग ठक्कर के साथ शादी की| दोनों की इस शादी में मीडिया भी शामिल हुई थी जहाँ से उनकी फोटोज और तसवीरें भी सामने आयी है| अपनी शादी में पारुल चौहान ने सिल्क लाल साड़ी पहनी थी वहीँ उनके दूल्हे राजा का लुक भी देखने ही लायक था| चिराग ने व्‍हाइट बेस और गोल्‍डन वर्क शेरवानी पहनी थी| पारुल और चिराग को हिंदिरश की तरफ से शादी की ढेरो बधाइयाँ!

विकास गुप्ता ने खोला प्रियांक शर्मा और बेनाफशा सूनावाला के रिश्ते का सच, चौंक जाएंगे आप

विकास गुप्ता ने हाल में ही इस बात का खुलासा कर दिया कि आखिर प्रियांक शर्मा और बेनाफशा सुनवाला का रिश्ता है क्या| जी हाँ ! स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में विकास गुप्ता ने इनके रिलेशनशिप से पर्दा हटाते हुए कहा कि प्रियांक शर्मा अब सिंगल नहीं है और वो जिसे डेट कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्की बिग बॉस में उनकी क्लोज़ फ्रेंड बनी बेनाफशा सुनावाला हैं| दरअसल जब विकास से पूछा गया कि वरूण सूद और दिव्या अग्रवाल के बारे में जब बात आती है तो बेन हमेशा प्रियांक की साइड क्यों लेती है? इसपर विकास का कहना था कि, ‘बेनफ्शा का प्रियांक को सपोर्ट करना सही है, क्योंकि वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन वो दोनों अपने रिलेशन को सबके सामने कबूलने से पता नहीं क्यों डरते हैं। हो सकता है कि वो अपने इस रिश्ते को थोड़ा और टाइम देना चाहते है|

अदिति गुप्ता भी जल्द करेंगी शादी, बैचलर पार्टी में टीवी के इन एक्टर्स ने लगाया अपने डांस का तड़का

टीवी एक्ट्रेस अदिति गुप्ता भी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं ऐसे में वो हाल में ही बैचलर पार्टी मनाती हुई नज़र आयी और यहाँ पर उनका साथ देने के लिए अर्जुन बिजलानी और दृष्टि धामी जैसे कलाकार शामिल थे| ऐसे में सभी ने मिलकर इस बैचलर पार्टी में खूब डांस किया जिसके वीडियोज़ सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गए है| आपको कैसा लगा इनका ये अंदाज़? नीचे हमें कमेंट्स में बताइये|

यहां हैं आपकी कोमोलिका, अनुराग और प्रेरणा को छोड़ इनके साथ मना रही पार्टी

हिना खान भले ही कसौटी ज़िन्दगी का हिस्सा हो लेकिन वो इस सीरियल से बहुत समय से गायब हैं| ऐसे में उनके फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर कोमोलिका कहाँ है? तो आपको बता दें हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी इंस्टा स्टोरी पोस्ट की थी जिसमें उन्हें रॉकी जैसवाल के साथ पार्टी के मूड में देखा गया| ऐसे में अब ये देखना होगा कि अपनी फिल्म और छुट्टियों से ब्रेक लेकर हिना कसौटी में वापस कब तक लौटती है?

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply