TOP 10 TRP LIST: ये रिश्ता क्या कहलाता है ने शक्ति अस्तित्व के अहसास को पछाड़ा, बिग बॉस 12 लुढ़का

जानिए इस हफ्ते TOP 10 TRP LIST में कौनसे सीरियल को मिला है ऑडिएंस का प्यार और किसे मिला है ज़ोर का झटका? यहां पढ़ें

  |     |     |     |   Published 
TOP 10 TRP LIST: ये रिश्ता क्या कहलाता है ने शक्ति अस्तित्व के अहसास को पछाड़ा, बिग बॉस 12 लुढ़का
जानिए इस हफ्ते TOP 10 TRP LIST में कौनसे सीरियल को मिला है ऑडिएंस का प्यार और किसे मिला है ज़ोर का झटका? यहां पढ़ें

कसौटी ज़िंदगी के फैन्स के लिए खुशखबरी है| पार्थ समथान और एरिका फर्नांडीस के इस शो ने कई हफ़्तों बाद बार्क की लिस्ट में टॉप 10 में अपनी जगह बनायी है| दूसरी तरफ, नागीन 3 प्रीमियर होने के बाद से ही टॉप पर बना हुआ है| इस शो में सुरभी ज्योति, अनिता हसनंदानी समेत पर्ल वी पूरी और रजत टोकस मुख्य भूमिकाओं में नज़र आते हैं| इस शो को पहले सिर्फ 40 एपिसोड का बनाया गया था हालाँकि बाद में इसकी सफलता को देखते हुए इसे बढ़ा दिया गया|

वहीँ कुंडली भाग्य दूसरे तो कुमकुम भाग्य ने तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है| चौथी पोज़िशन पर कुल्फी कुमार बाजेवाला हैं| इसके बाद पांचवें स्थान पर इंडियन आइडल 10 है| ये रिश्ता क्या कहलाता है छठे स्थान पर हैं| वहीँ सातवें पोज़िशन पर शक्ति अस्तित्व के अहसास की हैं| गौरतलब है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है पिछले हफ्ते नौवें स्थान पर था वहीँ इस हफ्ते इसे 6 वां स्थान मिला है।

आठवें नम्बर की बात करें तो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इस पोज़िशन पर हैं| वहीँ ज़ी टीवी का शो तुझसे है राबता नौवें स्थान पर हैं।

कलर्स के सीरियल ‘नागिन -3 को 8747 नम्बर्स मिले हैं|

ज़ी टीवी के शो कुंडली भाग्य को 7539 नम्बर्स मिले हैं|

ज़ी टीवी के शो कुमकुम भाग्य: 6391 नम्बर्स मिले हैं|

स्टार प्लस के शो ‘कुल्फी कुमार बाज़ेवाला को 6307 नम्बर्स मिले हैं|

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो इंडियन आइडल को 5900 नम्बर्स मिले हैं|

स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है को 5685 नम्बर्स मिले हैं|

कलर्स के शो शक्ति-अस्तित्व के एहसास की को 5655 नम्बर्स मिले हैं|

सोनी सब के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 55 9 8 नम्बर्स मिले हैं|

ज़ी टीवी के शो तुझसे है राबता को 5483 नम्बर्स मिले हैं|

स्टार प्लस के शो ‘कसौती जिंदगी के को 5434 नम्बर्स मिले हैं|

 

टीवी पर आपका फेवरेट शो कौनसा है? नीचे हमें कमेंट्स में बताना  मत भूलिए|

 

टीवी की लेटेस्ट और एक्सक्लूसिव ख़बरों के लिए फॉलो कीजिये हिंदीरश!

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053

Leave a Reply