SHOCKING! सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए बुरी खबर, हो सकते हैं निराश

सुनील ग्रोवर ने कॉमेडी के क्षेत्र में अपना खूब नाम कमाया है लेकिन अब उनके फैंस को उनका इंतज़ार करना होगा

  |     |     |     |   Updated 
SHOCKING! सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए बुरी खबर, हो सकते हैं निराश

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा का जबसे विवाद हुआ है तबसे वो छोटे पर्दे पर किसी शो में नज़र नहीं आये| हाल में ही उन्हें दस का दम के एक एपिसोड में देखा गया था लेकिन उनकी वापसी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब एक और बुरी खबर है| मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2019 से पहले सुनील ग्रोवर छोटे पर्दे पर वापस नहीं आने वाले|

View this post on Instagram

Smell of this coffee… oo la la la..

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

जी हाँ ! मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील ग्रोवर इस वक्त दूसरे कामों में बहुत ही बिजी हैं| ऐसे में 2019 से पहले उनका किसी नए शो के साथ वापस आना पॉसिबल ही नहीं है| अभी कुछ दिन पहले ही सुनील ग्रोवर ने मिरर नाउ को दिए इंटरव्यू में कहा, ”मैं ऐसा नहीं कह रहा कि मैं टीवी पर वापस नहीं आऊंगा, पर जनवरी तक मैं ‘भारत’ के लिए काम कर रहा हूं, ऐसे में किसी टीवी शो का हिस्सा बनना मेरे लिए मुमकिन नहीं है| ”

लेकिन सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए राहत की बात ये है कि सुनील ग्रोवर ने पूरी तरह से छोटे पर्दे से दूर होने का डिसीज़न नहीं किया है| वो फिलहाल अपने दूसरे काम करने में बिजी हैं और जनवरी 2019 के बाद ही छोटे पर्दे पर वापसी कर पाएंगे|

बता दें कि सुनील ग्रोवर को ‘द कपिल शर्मा शो’ में ‘डाक्टर मशहूर गुलाटी’ और ‘गुत्थी’ जैसे किरदार निभाने पर खूब पहचान मिली है| सुनील ग्रोवर आखिरी बार शिल्पा शिंदे के साथ दे धना धन नाम जे शो में देखा गया था|

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच की कंट्रोवर्सी भले ही बीती बात हो गयी हो हालाँकि दोनों ने अब भी एक दुसरे से दूरी बनायीं हुई है| एक तरफ जहाँ कपिल शर्मा का नया शो आते ही बंद हो गया वहीँ सुनील ग्रोवर एक के बाद एक कई सारे शो में नज़र आ चुके हैं| यही नहीं कपिल शर्मा को हाल में देखकर तो ऐसा लगता है जैसे वो अभी कुछ समय तक नए शो के साथ वापसी नहीं करने वाले हालाँकि उन्होंने अपने फैन्स को नए शो का भरोसा जरुर दिलाया है| वहीँ अब सुनील ग्रोवर को सलमान खान के साथ उनके शो दस का दम में देखा गया|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply