दूरदर्शन पर सीता-राम के दर्शन, रामायण देख बचपन की यादों में खोए लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

दूरदर्शन (Doordarshan) पर आज से रामायण (Ramayana) को आज फिर से दिखाया गया जिसे देखकर हर कोई अपने पुराने दिनों की याद में खो गया है। बता दें कि कोरोनावायरस के चलते पूरा देश लॉकडाउन है और आम जनता से लेकर कई सेलेब्स भी घर पर बैठे हैं। ऐसे में पब्लिक की डिमांड पर प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने दोबारा 'रामायण' को टेलीकास्ट किए जाने का फैसला लिया था।

  |     |     |     |   Updated 
दूरदर्शन पर सीता-राम के दर्शन, रामायण देख बचपन की यादों में खोए लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

दूरदर्शन (Doordarshan) पर आज से रामायण (Ramayana) को आज फिर से दिखाया गया जिसे देखकर हर कोई अपने पुराने दिनों की याद में खो गया है। बता दें कि कोरोनावायरस के चलते पूरा देश लॉकडाउन है और आम जनता से लेकर कई सेलेब्स भी घर पर बैठे हैं। ऐसे में पब्लिक की डिमांड पर प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने दोबारा ‘रामायण‘ को टेलीकास्ट किए जाने का फैसला लिया था। इसके प्रसारण का समय, दिन और चैनल की जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए दी थी। उन्होंने बताया था कि ‘रामायण’ का पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा 28 मार्च यानी आज दोपहर 12 बजे और शाम को 7 बजे डीडी भारती चैनल पर हर रोज महाभारत के दो एपिसोड दिखाए जाने की भी जानकारी दी गई है।

जैसे ही ये ख़बर लोगों तक पहुंची वो सी शो को एक बार फिर देखने के लिए एक्साइट हो गए! सोशल मीडिया पर भी रामायण कल से ट्रेंड हो रहा हो। अरुण गोविल (राम) और दीपिका चिखालिया (सीता) की इस रामायण का निर्माण और निर्देशन हिंदी सिनेमा के वेटरन फिल्ममेकर रामानंद सागर ने किया था। रामायण के नाम दुनिया में सबसे अधिक देखे जाने वाले टीवी शो का भी रिकॉर्ड है।

देखिये सोशल मीडिया पर लोगों का ‘रामायण’ को फिर से देखने का रिएक्शन!

यही नहीं, जैसे ही आज इसका पहला एपिसोड प्रसारित हुआ, लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी पहली झलक को तस्वीर और वीडियोज़ के ज़रिये शेयर किया। सोशल मीडिया पर रामायण से जुड़े कई मीम्स ने भी अपनी जगह बनाई है। लोगों की एक्साइटमेंट का लेवल ही पार हो गया है और लोग सोशल मीडिया पर जमकर इस शो के वापस आने की खुशियां मना रहे हैं।

वहीं, महाभारत का प्रसारण 1988 से 1990 तक दूरदर्शन पर किया गया था। इस शो का निर्माण और निर्देशन दिग्गज फिल्ममेकर बीआर चोपड़ा ने किया था। इस माइथोलॉजिकल शो की कहानी हस्तिनापुर राज्य में कौरव और पांडवों के बीच सत्ता संघर्ष पर आधारित थी।

 

देखें हिंदीरश की ताज़ा वीडियो

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: Shikha Sharma

शिखा, इसका मतलब होता है पहाड़ की चोटी लेकिन, अपने काम में मैं चोटी से लेकर एड़ी तक ज़ोर लगा देती हूं! बॉलीवुड फ़िल्में और गानें मेरी रगों में हैं! किशोर कुमार से लेकर बादशाह तक, म्युज़िक मेरी ज़िन्दगी है!

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , , , , ,

    Leave a Reply