प्रियांक शर्मा-आस्था गिल की जोड़ी एक बार फिर मचाएगी धमाल, रैपर बादशाह ने कुछ इस अंदाज में की खास अनाउंसमेंट

बादशाह ने आस्था गिल और प्रियांक शर्मा के नए गाने सारा इंडिया की जानकारी अपने फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में ये भी बताया है कि वो इस बार इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

  |     |     |     |   Updated 
प्रियांक शर्मा-आस्था गिल की जोड़ी एक बार फिर मचाएगी धमाल, रैपर बादशाह ने कुछ इस अंदाज में की खास अनाउंसमेंट
प्रियांक शर्मा के साथ फिर नजर आएंगी आस्था गिल ( फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

इन दिनों वैसे कोई भी पार्टी बिना रैपर बादशाह के गाने के अधूरी ही मानी जाती है। पिछले साल उनके गाने ‘तेरा बज मुझे जीने ना दे’ ने लोगों के बीच में जबरदस्त धमाल मचाया था, जिसमें उनके साथ आस्था गिल और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा नजर आएं थे। वहीं, एक बार फिर आस्था गिल और प्रियांक शर्मा एक और गाने के लिए साथ आ रहे हैं। गाने का नाम  है सारा इंडिया। इस बात की जानकारी खुद रैपर बादशाह ने दी है।

बादशाह ने आस्था गिल और प्रियांक शर्मा के नए गाने सारा इंडिया की जानकारी अपने फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में ये भी बताया है कि वो इस बार इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इसके बावजूद लोग आस्था गिल और प्रियांक शर्मा के गाने का आनंद उठा सकते हैं। वहीं, इसके अलावा कई बातों का जिक्र करने के साथ-साथ बादशाह ने ये भी बताया कि गाना सारा इंडिया 3 मई 2019 को लोगों के बीच लाया जाएगा। वेल हम सभी दोबारा से आस्था गिल और प्रियांक शर्मा के जादू को एक साथ देखने के लिए बेताब हैं।

यहां देखिए बादशाह का पोस्ट…

वहीं, आपको बताते चलें कि बादशाह, प्रियांक शर्मा और आस्था गिल का गाना  ‘तेरा बज मुझे जीने ना दे’ 2018 में रिलीज हुआ था और अब यूट्यूब पर ये गाना 20 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। यह गाना पिछले साल सुपर हिट गानों में से एक था। वहीं, अब ये टीम दोबारा धमाल मचाने के लिए आ रही है। वैसे प्रियांक शर्मा की बिग बॉस की जर्नी भी काफी शानदार रही थी।

यहां देखिए प्रियांक शर्मा से जुड़ा वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply